फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   spokesmam of bku demands good price for wheat

भले टैक्स लगा दो पर फसलों का सही दाम तय करो

Thu, 27 Apr 2017 01:22 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला संभल
ब्यूरो/अमर उजाला संभल Updated Thu, 27 Apr 2017 01:22 AM IST
विज्ञापन
spokesmam of bku demands good price for wheat
भाकियू ने किया प्रदर्शन - फोटो : अमर उजाला
संभल के गांव सिंहपुरसानी में निजी कार्यक्रम शामिल होने आए भारतीय किसान यूनियन के राष्ट्रीय प्रवक्ता राकेश टिकैत ने सरकार से फसलों का सही दाम तय करने की मांग की है। बुधवार को प्रेसवार्ता में टिकैत ने कहा कि, वर्तमान में लागत को देखते हुए गेहूं का समर्थन मूल्य सात हजार रुपया प्रति क्विंटल तय किया जाना चाहिए। उन्होंने पत्रकारों के सामने योगी सरकार पर भरोसा भी जताया। 
विज्ञापन


कहा कि, अब केंद्र और प्रदेश में भाजपा की सरकार है। योगी सरकार से किसानों को बहुत उम्मीद है। उन्होंने किसानों को राहत देने के कुछ प्रयास भी किए हैं। कहा कि, भले ही कुछ ही किसानों का कर्ज माफ हुआ हो लेकिन अच्छी बात यह है कि कुछ कोशिश तो हुई है।
विज्ञापन


उन्होंने किसानों पर टैक्स लगाए जाने की चर्चाओं पर कहा कि, हम सरकार से पहले ही कह चुके हैं कि किसानों पर टैक्स लगा दो लेकिन फसल का रेट भी सही तरीके से तय करो। कहा कि, महंगाई और लागत को देखते हुए इस समय गेहूं का रेट 7 हजार रुपये प्रति क्विंटल होना चाहिए। 
विज्ञापन
विज्ञापन


साथ ही शुगर मिलों पर सरकार के आदेश का पालन न करने का भी आरोप लगाया। कहा कि, मिल संचालक मनमानी कर रहे हैं। सरकार ने चीनी मिल संचालकों को 22 अप्रैल तक बकाया गन्ना भुगतान करने के निर्देश दिए थे लेकिन अभी तक चीनी मिलों ने बकाया गन्ना भुगतान नहीं किया है।


उन्होंने कहा कि किसानों को की समस्याओं को लेकर जल्द ही मुख्यमंत्री से मिला जाएगा। मुख्यमंत्री से मुलाकात के दौरान किसानों को बिजली कनेक्शन देने की मांग भी की जाएगी।    
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed