{"_id":"6998c1b2bffb75820d052e6c","slug":"sp-workers-protested-against-the-film-yadav-ji-ki-love-story-sambhal-news-c-275-1-sbl1010-132446-2026-02-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sambhal News: फिल्म यादव जी की लव स्टोरी के विरोध में उतरे सपाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sambhal News: फिल्म यादव जी की लव स्टोरी के विरोध में उतरे सपाई
विज्ञापन
संभल। सपा के पूर्व जिलाध्यक्ष एवं प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य फिरोज खां के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने बहजोई मार्ग पर डॉ. आंबेडकर पार्क पर यादव जी की लव स्टोरी फिल्म के विरोध में प्रदर्शन किया। राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन डीएम को भेजकर फिल्म पर तत्काल प्रतिबंध लगाने की मांग उठाई।
शुक्रवार को प्रदर्शन के दौरान सपा कार्यकर्ताओं ने कहा कि सोशल मीडिया के माध्यम से जानकारी मिली है कि यादव जी की लव स्टोरी नामक फिल्म बनाई जा रही है। इस फिल्म में यादव समाज की लड़की और मुस्लिम समाज के लड़के की प्रेम कहानी काल्पनिक घटनाओं पर दर्शायी गई है। इसका फिल्मांकन गलत, द्वेष भावना एवं राजनीतिक स्वार्थों की पूर्ति के लिए किया गया है, जो हमारी आस्था, संस्कृति व इतिहास को विकृत करती है। कहा कि यह फिल्म समाज में नफरत फैला सकती है। इस दौरान कारी हनीफ, मौलाना कासिम, बदरूल हसन, महफूज, जबर सिंह, सलीम, आरिफ खान, गौरव यादव आदि रहे।
-- -- -- -- -
यादव समाज के युवाओं ने फिल्म के विरोध में किया प्रदर्शन
शनिवार को बहजोई में डीएम को ज्ञापन सौंपेंगे लोग
संवाद न्यूज़ एजेंसी
सरायतरीन। पवांसा ब्लॉक क्षेत्र के गांव अतरासी में स्थित प्राचीन चामुंडा मंदिर के परिसर में शुक्रवार को यादव जी की लव स्टोरी फिल्म को लेकर यादव समाज की युवाओं ने विरोध प्रदर्शन किया। फिल्म पर रोक लगाने की मांग उठाई। शनिवार को डीएम कार्यालय के पास बड़े मैदान में लोगों से पहुंचकर डीएम को ज्ञापन दिए जाने का आह्वान किया।
विज्ञापन
गांव अतरासी निवासी डॉ. संतोष यादव ने बताया कि फिल्म यादव जी की लव स्टोरी को लेकर लोगों में रोष है। फिल्म को रिलीज किया गया तो जिलेभर में समाज के लोगों के द्वारा बड़े आंदोलन की रूपरेखा तैयार की जाएगी। शासन और प्रशासन को फिल्म को तैयार करने वाले लोगों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करनी चाहिए। इस दौरान पूर्व प्रधान डीके यादव, संजू यादव, अवधेश यादव, रिंकू यादव, संजीव यादव, शिवम यादव, टिंकू यादव आदि रहे।
वहीं कैला देवी में भाकियू अराजनैतिक संगठन के जिलाध्यक्ष शंकर सिंह यादव के नेतृत्व में कैला देवी थाना प्रभारी जितेंद्र कुमार वर्मा को ज्ञापन सौंपा गया। जिसमें फिल्म के निर्माता, निर्देशक और हीरो के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। कहा कि फिल्म पर रोक लगाई जाए। कार्रवाई नहीं की गई तो जिलेभर में बड़ा आंदोलन किया जाएगा। इस दौरान युवा जिलाध्यक्ष किशनपाल सिंह राणा, जसवीर यादव, भान सिंह, पंकज यादव, शिशुपाल सिंह यादव, सत्यपाल यादव आदि रहे।