फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   SP MP retaliates on Dharmpal Singh statement in Sambhal

Sambhal: दुनिया जानती है किसने कराई अतीक की हत्या, धर्मपाल सिंह के बयान पर सपा सांसद का पलटवार

Sun, 23 Apr 2023 07:16 PM IST
Digvijay Singh संवाद न्यूज एजेंसी, संभल
संवाद न्यूज एजेंसी, संभल Published by: Digvijay Singh Updated Sun, 23 Apr 2023 07:16 PM IST
सार

सांसद ने कहा कि जिस समय हत्या हुई उस समय अतीक अहमद और उसका भाई पुलिस की हिरासत में थे। बिना सरकार के इशारे के हत्याएं नहीं हुई है। अब विपक्ष पर आरोप लगाकर इन हत्याओं पर पर्दा डाल रहे हैं।

विज्ञापन
SP MP retaliates on Dharmpal Singh statement in Sambhal
सपा सांसद शफीकुर्रहमान बर्क - फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

जिले के प्रभारी मंत्री धर्मपाल सिंह के बयान पर सपा सांसद शफीकुर्रहमान बर्क ने पलटवार किया है। प्रभारी मंत्री ने कहा था कि विपक्ष ने अतीक अहमद की हत्या कराई है। इस पर सपा सांसद ने कहा है कि अतीक अहमद और उसके भाई की हत्या पुलिस हिरासत में हुई है और सरकार के इशारे पर हुई है। अब भाजपा नेता विपक्ष पर हत्या कराने का आरोप लगाकर हत्याओं पर पर्दा डालना चाहते हैं। सांसद ने अपने आवास पर मीडिया कर्मियों से बातचीत करते हुए कहा कि सारी दुनिया को मालूम है सारे विपक्ष को मालूम है कि हत्याएं कैसे हुई है और किसने कराई है। 

विज्ञापन

 

सांसद ने कहा कि जिस समय हत्या हुई उस समय अतीक अहमद और उसका भाई पुलिस की हिरासत में थे। बिना सरकार के इशारे के हत्याएं नहीं हुई है। अब विपक्ष पर आरोप लगाकर इन हत्याओं पर पर्दा डाल रहे हैं। आगे कहा कि विपक्ष से कोई लड़ाई नहीं थी। यही सरकार अतीक अहमद के पीछे थी। इन्हीं के इशारे पर हत्या हुई है। न्यायालय से भले फांसी हो जाती या कोई भी सजा मिलती। हमें कोई ऐतराज नहीं होता लेकिन पुलिस हिरासत में हत्या नहीं होनी चाहिए थी।

विज्ञापन

 

बता दें कि भाजपा के पशुधन मंत्री व संभल जिले के प्रभारी मंत्री धर्मपाल सिंह ने शनिवार को एक कार्यक्रम के दौरान मीडिया कर्मियों से बातचीत करते हुए कहा था कि अतीक अहमद और उसके भाई की हत्या विपक्ष ने कराई है। कुछ गंभीर राज खुलने वाले थे, इसलिए विपक्ष ने उसकी हत्या करा दी।

विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed