फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   Son attacked father with ax for not giving money, Tahrir

Sambhal News: पैसे न देने पर बेटे ने बाप पर फरसे से किया हमला, तहरीर

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 16 May 2023 01:36 AM IST
विज्ञापन
Son attacked father with ax for not giving money, Tahrir
चंदौसी। बनियाठेर क्षेत्र के गांव गोपालपुर में नशे के आदी बेटे ने पैसे न देने पर बाप पर फरसे से हमला कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। शोर सुनकर आसपास के लोगों ने बचाया। पिता ने पुलिस को तहरीर दी है। आरोपी एक साल पहले पत्नी की हत्या के आरोप में जेल जा चुका है।
विज्ञापन

थाना बनियाठेर क्षेत्र के गांव गोपालपुर निवासी ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उसका बेटा नशे का आदी है। अब कोई काम नहीं करता है। सोमवार की सुबह वह घर पर सो रहा था। सोते समय उसका बेटा फरसा लेकर आ गया। उसकी आहट से आंख खुल गई। देखा तो आरोपी फरसे से वार कर था। हाथ आगे करने पर पहला वार हाथ पर लगा।
विज्ञापन

आरोपी ने दोबारा फिर से वार किया। फरसे से उसके हाथ में गहरे घाव हो गए। शोर सुनकर आसपास के लोग भी आ गए। लोगों ने उसे बचाया। तहरीर पर पुलिस ने घायल का मेडिकल कराया है। पीड़ित पिता का कहना है कि उसका बेटा राजस्थान में मजदूरी करता था। पत्नी भी साथ रहती थी। एक साल पहले उसका बेटा पत्नी की हत्या में जेल जा चुका था। कुछ समय बाद ही जमानत पर बाहर आया गया था। अब गांव में ही रहता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed