फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   Someone's photo is uploaded and wages are being sent to someone else's account.

Sambhal News: फोटो किसी का अपलोड और मजदूरी किसी और के खाते में भेजी जा रही

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 07 Nov 2025 01:59 AM IST
विज्ञापन
Someone's photo is uploaded and wages are being sent to someone else's account.
मॉडल शॉप निर्माण में मनरेगा मजदूरों की हाजिरी के लिए फोटो में दिखने वाले लोग अलग हैं जबकि नाम द
संभल। पवांसा ब्लॉक के गांव मुजफ्फरपुर में मनरेगा मजदूरी में घपलेबाजी की जा रही है। बिना कार्य किए ही मजदूरी चढ़ रही है। इसके अलावा फोटो अपलोड करने और नाम दर्ज करने में भी खेल कर दिया गया है। ग्रामीणों ने स्पष्ट किया कि मनरेगा के तहत कार्य काफी समय से नहीं हुआ है लेकिन रिकॉर्ड में काम चल रहा है। इसके अलावा ग्रामीणों ने बताया कि जिन लोगों के फोटो अपलोड किए गए हैं वह गांव मुजफ्फरपुर के हैं और जिन लोगों के नाम लिखे गए हैं वह गांव बबैना के हैं। ऐसे दो फोटो सामने आए हैं जिसमें तिथि तो अलग है लेकिन मॉडल शॉप का निर्माण जस के तस दिखाई पड़ रहा है। इसके अलावा एक दिव्यांग और दाढ़ी वाला कुर्ता पजामा पहना शख्स भी दिख रहा है। जिसका नाम जाहिरी तौर पर कोई मुस्लिम होना चाहिए लेकिन फोटो तो है लेकिन नाम सभी हिंदू हैं।
विज्ञापन


गांव मुजफ्फरपुर में मॉडल शॉप का निर्माण काफी समय से चल रहा है। दीवारें लगभग खड़ी कर दी गई हैं। इसमें पांच लाख रुपये से ज्यादा खर्च किए जाने हैं। इस मॉडल शॉप के निर्माण में मनरेगा मजदूर भी मुजफ्फरपुर के ही लगने थे लेकिन मजदूर गांव बबैना से बुलाकर काम कराया गया। अब वह मजदूर भी काम नहीं कर रहे बल्कि हाजिरी गांव मुजफ्फरपुर के लोगों के फोटो से लग रही है और नाम उनका चल रहा है। मतलब काम किया हो नहीं रहा और रिकॉर्ड में काम चल रहा है।
विज्ञापन

ग्रामीणों ने बताया कि 15 अक्तूबर से छह नवंबर तक मॉडल शॉप पर कोई काम नहीं हुआ है। जबकि भुगतान 15 से 28 अक्तूबर तक का हो चुका है। 28 अक्तूबर के बाद भी कोई कार्य नहीं किया गया है लेकिन हाजिरी 4, 5 और 6 नवंबर की लगाई गई है। इसमें घपलेबाजी यह हो रही है कि फोटो गांव मुजफ्फरपुर के लोगों के अपलोड हो रहे हैं और नाम बबैना के लोगों का दर्ज किया जा रहा है। जिन लोगों के नाम दर्ज हैं उनके ही खाते में मजदूरी भेजी जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

00000000000
फोटो में दिख रहे लोगों के नाम
ग्रामीणों ने बताया कि 15 अक्तूबर की हाजिरी में जो फोटो अपलोड किया गया है उसमें गांव मुजफ्फरपुर निवासी दिव्यांग गजेंद्र, अबरार, हरपाल और हशरत अली शामिल हैं। जबकि हाजिरी में नाम मलखान, नरेंद्र, महेंद्र सिंह और भगवानदास का दर्ज है। ग्रामीणों का दावा है कि यह नाम वाले सभी लोग गांव बबैना के रहने वाले हैं। इसी तरह दूसरा फोटो चार नवंबर की हाजिरी में अपलोड किया गया है। इसमें फोटो के लोग अलग हैं और नाम अलग दर्ज हैं। हालांकि इसमें दिव्यांग गजेंद्र दिख रहा है। जो पहले फोटो में भी शामिल था।
000000000000
कोट

मॉडल शॉप का निर्माण लिंटर स्तर तक चल रहा है लेकिन बृहस्पतिवार और उससे पहले दिनों में कोई कार्य नहीं किया गया है। काम कब हुआ था इसकी भी जानकारी नहीं है। हम भी मनरेगा मजदूर हैं लेकिन हमें कोई काम नहीं मिल रहा है।
अंकित कुमार, मनरेगा मजदूर, गांव मुजफ्फरपुर।

00000000
कोट

बृहस्पतिवार को मॉडल शॉप पर कोई काम नहीं किया गया है। हमारे गांव के किसी मजदूर को भी इसमें नहीं लगाया गया है। हम खुद मनरेगा मजदूर हैं। काम का इंतजार कर रहे हैं।

महेन्द्र, मनरेगा मजदूर, गांव मुजफ्फरपुर।
000000000
कोट

गांव मुजफ्फरपुर में मनरेगा योजना के अंतर्गत राशन मॉडल शॉप निर्माण हो रहा है। बृहस्पतिवार को कार्य हुआ या नहीं हुआ और ऑनलाइन उपस्थिति दर्ज हुई है या नहीं। इसकी जानकारी करते हैं। यदि बिना कार्य किए उपस्थिति दर्ज पाई जाती है तो कार्रवाई की जाएगी।

-रामआशीष, डीडीओ, संभल

मॉडल शॉप निर्माण में मनरेगा मजदूरों की हाजिरी के लिए फोटो में दिखने वाले लोग अलग हैं जबकि नाम द

मॉडल शॉप निर्माण में मनरेगा मजदूरों की हाजिरी के लिए फोटो में दिखने वाले लोग अलग हैं जबकि नाम द

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed