फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   Some trees fell in a storm of fifteen minutes, then the sheds flew away

पंद्रह मिनट की आंधी में कहीं पेड़ गिरे, तो कहीं उड़ गए शेड

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 17 Jul 2022 01:12 AM IST
विज्ञापन
Some trees fell in a storm of fifteen minutes, then the sheds flew away
बनियाठेर क्षेत्र में हाईवे पर पेड़ गिरने से यातायात हुआ प्रभावित। - फोटो : CHANDAUSI
शाम करीब चार बजे अचानक आई पंद्रह मिनट की तेज आंधी में कहीं पेड़ हाइवे पर आ गिरे, तो कही छतों पर लगी शेड उड़कर बाजार में आ गिरी। इससे जनजीवन अस्त व्यस्त हो गया। सड़क व हाइवे पर कुछ समय के लिए यातायात प्रभावित रहा। चंदौसी नगर व गांव बनियाखेड़ा की मडैय्या में पुराने पेड़ मकानों पर आ गिरे। गनीमत रही की कोई हताहत नहीं हुआ है।
विज्ञापन

शनिवार की शाम करीब चार बजे अचानक बादल उठें और तेज आंधी शुरू हो गई। तेज आंधी से बचने को लेकर इधर उधर दौड़ पड़े और भवनों का सहारा लिया। करीब 15 दिन तक तेज आंधी चली। ब्रह्म बाजार में दो लोगों के मकान की छत पर लगे शेड लोहे के पाइप सहित उखड़ गए और बाजार में नीचे आ गिरे। इससे दुकान के पास खड़े तीन लोग बाल बाल बचे। इसके बाद बाजार में शोर मच गया। आंधी बंद होने पर ही लोग दुकानों से बाहर निकले। वहीं, आंधी में चंदौसी मुरादाबाद हाइवे पर टी पॉइंट के पास पेड़ टूट कर गिर पड़ा। इससे यातायात प्रभावित हुआ। करीब आधा घंटे तक वाहन वहां से रुककर नीचे एक साइड से बचकर निकले। बाद में मौके पर पहुंची पुलिस ने टूटे पड़े को हटवाया। इसके बाद यातायात सुचारु हो सका।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed