फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   six person arrested

सिरसी में हुए विवाद पर नगर पंचायत के अध्यक्ष बेटे समेत छह लोग गिरफ्तार, जेल भेजे गए

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 11 Feb 2021 12:59 AM IST
विज्ञापन
six person arrested
संभल। सिरसी में सियासी प्रतिद्वंद्विता में विवाद के बाद मारपीट और पथराव की घटना मंगलवार को रात हुई थी। पुलिस ने दोनों पक्षों की रिपोर्ट दर्ज करने के बाद नगर पंचायत की अध्यक्ष नूरजहां के बेटे फहीम समेत छह लोगों को गिरफ्तार किया है। इनके चालान बुधवार को किए गए। इन्हें अदालत में पेश किया गया जहां से इन्हें जेल भेजा गया है।
विज्ञापन

सिरसी में मंगलवार को रात दो पक्षों के बीच विवाद के बाद मारपीट और पत्थरबाजी में सात लोग घायल हो गए थे। इनका जिला अस्पताल में उपचार कराया गया। नखासा थाने की पुलिस ने दोनों पक्षों की रिपोर्ट दर्ज की है। नखासा के प्रभारी निरीक्षक धर्मपाल सिंह ने बताया कि नूर हसन, नवाब हैदर, चांद बाबू, फईम, अजीम, हमजा अली को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। दोनों पक्षों के तीन-तीन लोग हैं। घटना की पहली रिपोर्ट सादकसराय निवासी सलामत ने नगर पंचायत के पूर्व अध्यक्ष चौधरी वसीम खां समेत 11 लोगों के खिलाफ दर्ज कराई है। इसमें वसीम के बेटे फईम, अजीम और शाहबेज के अलावा अजीम पुत्र मुस्लिम, मोहम्मद अहमद, हमजा, उवैश. फकरे आलम नामजद हैं। फकरे आलम ने नूरहसन, आलम, चांदबाबू, फिरासत, आलम, शफीक, शकूर, नवाब हैदर, छोटे, हसन आरिफ को नामजद किया गया है। फकरे आलम का कहना है कि वह मंगलवार को रात 10.30 बजे वसीम खां के घर के बाहर शाहबेज के साथ बैठे थे। तभी यह लोग आए और गाली गलौज करने लगे जब विरोध किया तो जानलेवा हमलाकर दिया जिसमें शाहबेज और उन्हें चोट आई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed