{"_id":"5eceae4b8ebc3e902a3e15e7","slug":"six-new-corona-positive-in-sambhal-sambhal-news-mbd350578593","type":"story","status":"publish","title_hn":"संभल जिले में छह और कोरोना संक्रमित निकले, संख्या 78 पहुंची ईई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
संभल जिले में छह और कोरोना संक्रमित निकले, संख्या 78 पहुंची ईई
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संभल। कोरोना का संक्रमण संभल जिले में बढ़ता ही जा रहा है। दिल्ली से लौटी चौधरीसराय निवासी महिला और उसकी बेटी समेत कुल छह लोग बुधवार को कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। सभी अलग-अलग स्थानों के निवासी हैं। पांच प्रवासी मजदूर हैं और एक विद्यार्थी है। मुंबई, दिल्ली और अहमदाबाद से अपने जिले में आए हैं। इनको जोड़ने के बाद जिले में कोरोना संक्रमित की संख्या 78 हो गई है। इसमें 45 लोग ठीक हो गए हैं और 33 लोगों का उपचार चल रहा है।
चौधरीसराय निवासी महिला अपनी दो बेटियों के साथ दिल्ली के गांधी नगर स्थित धागा बनाने वाली एक फैक्टरी में काम करती थी। लॉक डाउन के दौरान दिल्ली से चली और हसनपुर में अपने एक रिश्तेदार के यहां पहुंची। वहां सात दिनों तक रही फिर 24 मई को संभल के चौधरीसराय स्थित अपने घर आई। एक दिन घर में रुकी और दस बारह लोगों से मिली। उसने 25 मई को अपना और अपनी दोनों बेटियों का जिला अस्पताल में सैंपल कराया। तीनों को उसी दिन क्वारंटीन किया गया। महिला और उसकी एक चौदह वर्षीय बेटी का सैंपल बुधवार को पॉजिटिव आया है। जबकि उसकी 18 वर्षीय बेटी के सैंपल की रिपोर्ट अभी प्रतीक्षारत है।
कोरोना संक्रमित मां-बेटी को अमरोहा के कोरोना अस्पताल के लिए रेफर किया गया है। इसके अलावा जो कोरोना संक्रमित केस मिले हैं उनमें सरायतरीन निवासी युवक शामिल है। वह 21 मई को अहमदाबाद से आया था। वहां उसका सिलाई का कारखाना था। सात लोगों के साथ आया। उसके साथ वाले तीन लोग पहले कोरोना संक्रमित निकल चुके हैं। उसका नमूना 25 मई को दोबारा लिया गया जिसमें वह संक्रमित मिला है।
विज्ञापन
जुनावई के गांव काशीपुर निवासी युवक साहिबाबाद मंडी में सब्जी बेचने का काम करता था। वह 25 मई को गुन्नौर के आश्रय स्थल स्थित क्वारंटीन केंद्र में पहुंचा। इसके बाद कोरोना की जांच हुई और वह पॉजिटिव निकला। संभल के गांव चमरौआ का निवासी युवक विद्यार्थी है। वह 25 मई को संभल आए। जिला अस्पताल में उसका सैंपल लिया गया था। उसका सैंपल बुधवार पॉजिटिव आया है। इसके अलावा जुनावई ब्लाक के गांव नंदरौली की निवासी युवती अपने आठ लोगों के परिवार के साथ 25 मई को मुंबई से संभल जिले में आई थी। उसी दिन आठों लोगों को गुन्नौर के क्वारंटीन केंद्र में रख दिया गया। इसके परिवार के पांच सदस्यों की रिपोर्ट निगेटिव आई है। युवती की रिपोर्ट पॉजिटिव है जबकि दो लोगों की रिपोर्ट प्रतीक्षित है।
संभल जिले के कोरोना आंकड़े
कुल नमूने लिए गए- 4066
अब तक प्राप्त रिपोर्ट-3893
कोरोना संक्रमित- 78
निगेटिव आए-3648
नमूनों की रिपोर्ट लंबित-173
नमूने रिजेक्ट हुए-167
चमरौआ, नंदरौली, काशीपुर में पहली बार निकले कोरोना संक्रमित
संभल/बबराला। संभल तहसील के गांव चमरौआ में पहली बार बुधवार को एक युवक कोरोना संक्रमित निकला है। वह प्रवासी मजदूर है और 24 मई को मुंबई से आया था। आने के बाद वह सीधे अस्पताल गया और कोरोना का सैंपल देने के बाद गुन्नौर में क्वारंटीन किया गया। इसकी रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद अब चमरौआ गांव स्वास्थ्य विभाग की टीम की निगरानी में आ गया है। इसी तरह से गुन्नौर तहसील के जुनावई विकास खंड के गांव नंदरौली की एक युवती और काशीपुर का एक युवक भी बुधवार को कोरोना संक्रमित मिले हैं। इन दोनों गांवों में इससे पहले कोई कोरोना संक्रमित नहीं था।
चौबीस घंटे में तीन लोग ठीक हुए : सीएमओ
संभल। मुख्य चिकित्साधिकारी डा. अमिता सिंह ने बताया कि 24 घंटे में तीन लोग कोरोना से जंग जीत गए हैं। जो लोग ठीक होकर आए हैं उनमें एक दारापुर गांव का है। एक एंचोड़ा कंबोह का है। एक व्यक्ति जुनावई ब्लाक के सिमरई गांव का है। इन्हें शामिल करने के बाद अब तक ठीक हुए लोगों की संख्या 45 पहुंच गई है।