फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   Sita placed the garland around Shri Ram's neck when Shiva's bow broke.

Sambhal News: शिव धनुष टूटने पर सीता ने श्रीराम के गले में डाली वरमाला

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 29 Sep 2025 02:15 AM IST
विज्ञापन
Sita placed the garland around Shri Ram's neck when Shiva's bow broke.
धनारी के गांव ​भकरौली ​स्थित नुमाइश ग्राउंड पर रामलीला का मंचन करते कलाकार: स्रोत - आयोजक - फोटो : संवाद
बनियाठेर(संभल)। कस्बा नरौली के कोठी वाले मैदान में रविवार रात सीता स्वयंवर की मनमोहक झांकी प्रस्तुत की गई। मंचन के दौरान जैसे ही शिव धनुष टूटने पर माता सीता ने प्रभु राम को वरमाला पहनाई। इस दृश्य को देखकर पंडाल सियावर रामचंद्र की जय के जयकारों से गूंज उठा।
विज्ञापन

बाहर से आए कलाकारों ने दिखाया कि राजा जनक संकल्प लेते हैं कि जो भी शिव धनुष को उठाकर उसकी प्रत्यंचा चढ़ाएगा। उसी से वह माता सीता का विवाह कराएंगे। अगले मंचन में दिखाया कि राजा जनक के दरबार में सीता स्वयंवर का आयोजन होता है। इसमें कई राजा शिव धनुष को उठाने का प्रयास करते हैं। लेकिन कोई भी धनुष उठा नहीं सका। अंत में प्रभु श्रीराम ने सहज भाव से धनुष उठा लिया और प्रत्यंचा चढ़ाते हुए उसे दो टुकड़ों में कर दिया। तीसरे मंचन में भगवान राम और सीता जी के विवाह का दृश्य दिखाया गया।
विज्ञापन

इस अवसर पर कुंवर राघवेंद्र सिंह, कुंवर उपेंद्र सिंह, कुंवर शैलेंद्र सिंह, वीरेंद्र प्रताप सिंह, सियाराम शर्मा, प्रदीप गुप्ता, अनुज गुप्ता, कौशल कुमार शर्मा, रामबाबू शर्मा, अमरीश शर्मा, नरेश कुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed