{"_id":"69ed1fb0f5652cb082020071","slug":"sirsi-champions-defeat-sri-lanka-by-10-wickets-sambhal-news-c-275-1-sbl1010-134618-2026-04-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sambhal News: सिरसी चैंपियन ने श्रीलंका को 10 विकेट से हराया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sambhal News: सिरसी चैंपियन ने श्रीलंका को 10 विकेट से हराया
विज्ञापन
सिरसी। सिरसी में चल रहे किंग मेकर प्रीमियर लीग क्रिकेट टूर्नामेंट में शनिवार को श्रीलंका क्लब और सिरसी चैंपियन क्लब के बीच मैच खेला गया। जिसमें सिरसी चैंपियन ने श्रीलंका को 10 विकेट से हराकर शानदार जीत दर्ज की।
मैच का टॉस श्रीलंका के कप्तान फिरोज आलम ने जीत कर पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया। श्रीलंका ने बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवर में सात विकेट पर 134 रन बनाए। जिसमें कप्तान फिरोज आलम ने 64 रन, मोनिस ने 26 रन और शीबू ने 13 रन का योगदान दिया। सिरसी चैंपियन क्लब के गेंदबाज जाॅन ने तीन विकेट और जमाल अख्तर ने दो विकेट लिए।
लक्ष्य का पीछा करने उतरी सिरसी चैंपियन के दोनों सलामी बल्लेबाजों ने नाबाद रहते हुए टीम को 14.4 ओवर में 10 विकेट से जीत दिला दी। सिरसी चैंपियन क्लब की ओर से सुहैल ने नाबाद 70 रन और कसीम ने भी नाबाद रहते हुए 40 रनों की पारी खेली। श्रीलंका क्लब ने 25 अतिरिक्त रन दिए। सुहैल प्लेयर ऑफ दा मैच रहे। अंपायर की भूमिका फैजान और अजीम ने निभाई। कमेंट्री ताहिर अख्तर ने की और स्कोरर सूर्या रहे।