फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   Sir...if you want to go across then pay 30 rupees

Sambhal News: जनाब...उस पार जाना है तो चुकाइए 30 रुपये

Sat, 28 Sep 2024 03:48 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संभल
संवाद न्यूज एजेंसी, संभल Updated Sat, 28 Sep 2024 03:48 AM IST
विज्ञापन
Sir...if you want to go across then pay 30 rupees
जुनावई (संभल)। रघुपुर पुख्ता-सांकरा घाट लिंक मार्ग पर पांच फीट तक बारिश का पानी भर गया है। जिससे लोगों को आवागमन में बेहद परेशानी हो रही है। यहां से निकलने के लिए लोगों को 30-50 रुपये तक खर्च करने पड़ रहे हैं। जिम्मेदार भी लोगों की समस्या को लेकर सजग नहीं हैं।
विज्ञापन

जुनावई क्षेत्र के बैरपुर महराजी से मिठनपुर से रघुपुर पुख्ता होते हुए सांकरा घाट तक लिंक मार्ग बना है। वर्तमान में ये सड़क मिठनपुर से लेकर रघुपुर पुख्ता तक दो किलोमीटर दायरे में जगह-जगह टूट गया है। वहीं मिठनपुर गांव के नजदीक तालाब किनारे जलभराव रहता है। इस समय बारिश का पानी पांच फीट तक भर गया है। इससे आवागमन पूरी तरह बंद हो गया है। लोगों को बेहद परेशानी हो रही है। मजबूरी में लोग डनलप और ट्रैक्टर ट्रॉली के माध्यम से रास्ता पार कर रहे हैं। जिसका उन्हें 30 से 50 रुपये तक किराया चुकाना पड़ रहा है। बाइक सवार को जलभराव से निकलने के 50 रुपये और पैदल वालों से 30 रुपये लिए जा रहे हैं। क्षेत्र के करीब बीस किसानों ने अपनी बैलगाड़ी और ट्रैक्टर ट्रॉली लगा रखे हैं। इसके अलावा कार, टेंपो आदि वाहनों ने इधर से आना बंद कर दिया है। ग्रामीणों का कहना कि कई बार अधिकारियों को अवगत कराया है। लेकिन कोई समस्या सुनने को तैयार नहीं है। बरसात के समय हर साल यही स्थिति हो जाती है।
विज्ञापन

बोले लोग
रघुपुरपुख्ता मार्ग पर तालाब का पानी सड़क पर भर गया है। इस समय रास्ता पूरी तरह बंद है। सांसद और विधायक भी इस ओर ध्यान नहीं दे रहे। वोट लेने के समय बड़े -बड़े वादे करते हैं। बाद में कोई वापस नहीं लौटता -विमल कुमार, रघुपर पुख्ता
विज्ञापन
विज्ञापन



इस रास्ते से दिनभर पांच हजार से अधिक लोगों का आवागमन होता है। जुनावई कस्बे में जाने के लिए यही रास्ता है। मजबूरी में जलभराव के बीच से गुजरना पड़ता है। इससे हादसे का डर भी बना रहता है। -सीताराम यादव, रघुपर पुख्ता

बैलगाड़ी और ट्रैक्टर में बैठकर पानी के बीच से निकलना पड़ता है। इसके 30 से 50 रुपये तक खर्च करने होते हैं। बारिश के समय अक्सर यही स्थिति होती है। पता नहीं कब समस्या से निजात मिलेगी।-वेदपाल, मिठनपुर


मिठनपुर गांव में तालाब के किनारे से सड़क निकल रही है। बारिश होती है तो तालाब और गांव का पानी सड़क पर भर जाता है। नीची सड़क होने की वजह से पांच फीट तक जलभराव रहता है। इससे परेशानी होती है।-राम बहादुर, रघुपुर पुख्ता



वर्जन
जलभराव की क्या वजह है, इसकी जानकारी की जाएगी। साथ ही समस्या का निस्तारण कराया जाएगा।
प्रमोद कुमार, बीडीओ जुनावई
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed