फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   Shri Ram killed Ravana, put an end to evil

श्रीराम ने रावण को मार किया बुराई का अंत

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 15 Oct 2021 12:39 AM IST
विज्ञापन
Shri Ram killed Ravana, put an end to evil
चंदौसी। श्री बारहसैनी रामलीला एवं रामबाग ट्रस्ट के तत्वावधान में रामबाग धाम के रंगमंच पर श्रीराम लीला नाट्य परिषद के कलाकारों द्वारा रामलीला का आयोजन किया जा रहा है। कलाकारों ने लक्ष्मण शक्ति, रावण वध का भावपूर्ण मंचन किया। कार्यक्रम का शुभारंभ विनय कुमार, प्रदीप कुमार, अभय वार्ष्णेय, आकाश वार्ष्णेय ने फीता काटकर किया। जबकि पूजन व आरती के पश्चात रामलीला का शुभारंभ किया गया।
विज्ञापन

रामलीला के प्रथम दृश्य में दिखाया गया है कि श्रीराम की सेना समुद्र पर सेतु बांधकर लंका के समीप पहुंच जाती है। उधर रावण अपने छोटे भी विभीषण को लात मारकर लंका से निकाल देता है। तब विभीषण श्रीराम की शरण में पहुंच जाते हैं। इसके बाद श्रीराम व रावण की सेना के मध्य युद्ध शुरू हो जाता है। अंत में विभीषण श्रीराम से रावण की नाभि में वाण मारने की बात कहते हैं। तब श्रीराम वाण रावण की नाभि में मारकर उसका अंत कर देते हैं। इसके बाद दर्शक श्रीराम के जयकारे लगते हैं। इस दौरान गिरिराज किशोर, अमित कुमार, नवीन चौधरी, संजीव वार्ष्णेय, अमित केएस वार्ष्णेय, कपिल राजा, दिव्यांशु नारायण आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

वहीं श्री रघुनाथ आश्रम ट्रस्ट के तत्वावधान में श्रीराम सेवा कलाकार परिषद के कलाकारों द्वारा सीता रोड स्थित पंडित हनुमान सिंह ग्राउंड पर रामलीला का आयोजन किया जा रहा है। कलाकारों ने अंगद रावण संवाद व मेघनाथ शक्ति का मंचन कर खूब तालियां बटोरीं। इस दौरान जय श्रीराम के नारे गूंजने लगते हैं। इस अवसर पर तेजेंद्र गुप्ता, नैतिक शर्मा, मोनू शर्मा, अखिलेश शुक्ला, अभिषेक पाठक, अभय शर्मा, प्रवीण शर्मा, कृष्ण मोहन शर्मा, ब्रजकिशोर आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

संभल में लक्ष्मण शक्ति लीला का किया गया मंचन
संभल। नगर पालिका के मैदान में श्री रामलीला कमेटी द्वारा आयोजित रामलीला मेें लक्ष्मण शक्ति की लीला का मंचन हुआ। कलाकारों ने सुंदर मंचन कर सभी दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। इस दौरान संजय गुप्ता पोली, अनुराग गुप्ता, कमलकांत तिवारी, शोभित गुप्ता, राहुल शर्मा, अभिनंदन शर्मा, पूरन त्यागी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed