फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   Shri Kalki Mahotsav begins with Shiladan Mahayagya

Sambhal News: शिलादान महायज्ञ के साथ श्री कल्कि महोत्सव का आगाज

Fri, 08 Nov 2024 02:17 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संभल
संवाद न्यूज एजेंसी, संभल Updated Fri, 08 Nov 2024 02:17 AM IST
विज्ञापन
Shri Kalki Mahotsav begins with Shiladan Mahayagya
संभल। ऐंचोड़ा कंबोह स्थित श्री कल्कि धाम परिसर में 108 कुंडीय शिलादान महायज्ञ के साथ श्री कल्कि महोत्सव का बृहस्पतिवार को आगाज हो गया। पहले दिन सुबह सर्वाथसिद्धि महायज्ञ में भक्तों ने धर्मगुरु आचार्य प्रमोद कृष्णम के साथ आहुतियां दीं। विभिन्न गांवों के लोगों के साथ देशभर लोग महायज्ञ में शामिल होने के लिए पहुंचे।
विज्ञापन

गांव ऐंचोड़ा कंबोह में श्री कल्कि महोत्सव का शुभारंभ बृहस्पतिवार को हो चुका है। महोत्सव के पहले दिन श्री कल्कि पीठाधीश्वर आचार्य प्रमोद कृष्णम द्वारा महायज्ञ कराया गया। मुख्य वेदी पर पीठाधीश्वर के साथ उत्तर प्रदेश महिला आयोग की सदस्य प्रियंका मौर्य, अयोध्या से आए महंत महेंद्र दास, मनिन्द्र जैन ने शिलादान किया। अन्य 107 हवनकुंडों पर साधु संतों एवं श्रद्धालुओं ने शिलादान किया। शिलादान के बाद शिलाओं को शिला संग्रह स्थल पर एकत्रित कर दिया गया। यज्ञ में जिलाधिकारी डॉ. राजेंद्र पैंसिया ने सूत्र वाक्य सूत्र सत्य सनातन सर्वदा की सारगर्भित व्याख्या की। इस दौरान मूलचंद त्यागी, सुधीर त्यागी, लवकुश शर्मा, सुधीर चाहल आदि मौजूद रहे
विज्ञापन

प्रधानमंत्री ने आचार्य प्रमोद कृष्णम को दीं शुभकामनाएं
श्री कल्कि धाम के पीठाधीश्वर आचार्य प्रमोद कृष्णम को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुभकामना पत्र भेजा है। इसमें कहा है कि श्री कल्कि धाम के निर्माणार्थ होने वाली समस्त तैयारियों के पूर्ण होने के बारे में जानकर अत्यंत प्रसन्नता हुई। श्री कल्कि धाम के निर्माण के लिए 108 कुंडीय शिलादान महायज्ञ में हिस्सा ले रहे सभी लोगों को हार्दिक शुभकामनाएं। आगे कहा कि भारत की सांस्कृतिक विरासत की समृद्धि का यह अद्भुत कालखण्ड है। पिछले कुछ वर्षों में हमने अयोध्या में रामलला के विराजमान होने, काशी के कायाकल्प व बाबा विश्वनाथ धाम के वैभव को देखा। इस दौरान सोमनाथ के विकास और केदार घाटी के पुनर्निर्माण से लेकर महाकाल के महालोक तक हमारे तीर्थ स्थलों से जुड़े बुनियादी ढांचे को बेहतर किया गया है। इस साल फरवरी में मुझे श्री कल्कि धाम के शिलान्यास का भी सौभाग्य प्राप्त हुआ। मुझे विश्वास है कि यह पावन धाम हमारी आस्था के विराट केंद्र के रूप में उभरेगा। श्री कल्कि धाम के निर्माण से जुड़े सभी लोगों, संत-महापुरुषों को इस विशेष अवसर की बधाई।
विज्ञापन
विज्ञापन


भाजपा के कैबिनेट मंत्री आज आएंगे
ऐंचोड़ा कंबोह स्थित श्री कल्कि धाम के महोत्सव में प्रदेश के कैबिनेट मंत्री सुनील कुमार शर्मा शुक्रवार को शामिल होंगे। कार्यक्रम जारी हो गया है। श्री कल्कि धाम के प्रवक्ता पंकज चाहल ने बताया कि इलेक्ट्रॉनिक्स एवं सूचना प्रोद्योगिकी(आईटी) विभाग के मंत्री कार द्वारा कार्यक्रम में शिरकत देंगे। शाम सात बजे कार्यक्रम में पहुंचेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed