फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   Shri Ganesh of Shri Kalki Mahotsav starts from today in Anchoda Kamboh

Sambhal News: ऐंचोड़ा कंबोह में श्री कल्कि महोत्सव का श्री गणेश आज से

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 01 Dec 2025 01:45 AM IST
विज्ञापन
Shri Ganesh of Shri Kalki Mahotsav starts from today in Anchoda Kamboh
ऐंचौड़ा कंबोह में श्री क​ल्कि महोत्सव के लिए तैयार मंच। संवाद - फोटो : संवाद
संभल। असमोली क्षेत्र के गांव ऐंचोड़ा कंबोह में सोमवार सुबह महायज्ञ के साथ श्री कल्कि महोत्सव का शुभारंभ होगा। पहली बार श्री कल्कि कथा का आयोजन किया गया है। तुलसी पीठाधीश्वर रामभद्राचार्य के द्वारा कथा में प्रवचन होगा। एक दिसंबर से नौ दिसंबर तक महोत्सव चलेगा। महोत्सव के लिए तंबुओं का नगर बन गया है। कई राजनीतिक और सामाजिक हस्तियां आएंगी।
विज्ञापन

कल्कि धाम परिसर में महोत्सव के लिए कई दिनों से तैयारियां चल रहीं थीं। तैयारियों को श्री कल्कि पीठाधीश्वर आचार्य प्रमोद कृष्णम ने रविवार शाम अंतिम रूप दिया। इससे पहले डीएम और एसपी केके विश्नोई ने आयोजन स्थल और आसपास के इलाके में एहतियाती सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। आयोजन स्थल पर बने पंडाल का निरीक्षण किया। श्री कल्कि पीठाधीश्वर से मिलकर प्रस्तावित कार्यक्रमों और आने वाले अतिथियों की जानकारी ली। आने वाली भीड़ का आकलन कर सुरक्षा के एहतियाती बंदोबस्त कराए। आयोजकों ने बताया कि पहले दिन राजनीतिक हस्तियों में गोवा के पूर्व मुख्यमंत्री और वरिष्ठ कांग्रेसी नेता दिगंबर कामत आएंगे। उनके अलावा कई अन्य वीवीआईपी आएंगे।
विज्ञापन

0000
संभल में अवतरित होंगे श्री कल्कि भगवान, पुराणों में मिलता है जिक्र : प्रमोद कृष्णम
संभल। श्री कल्कि महापुराण हो या फिर श्रीमद भागवत महापुराण, भविष्य पुराण अथवा स्कंद महापुराण हो, कलियुग में भगवान श्रीहरि विष्णु के दशम और अंतिम अवतार श्रीकल्कि के संभल में होने का जिक्र मिलता है। यह कहना है कि कल्कि पीठाधीश्वर आचार्य प्रमोद कृष्णम का। उन्होंने कल्किधाम में कल्कि महोत्सव के शुभारंभ से पहले मीडिया से बात की और आयोजन की विस्तृत जानकारी साझा की। बताया कि तुलसी पीठाधीश्वर पूज्य स्वामी रामभद्राचार्य जी महाराज के द्वारा श्री कल्कि कथा में प्रवचन किया जाएगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

00000
कल्कि कथा में पूरी जिम्मेदारी निभाएगा मंच
संभल। श्री कल्कि महोत्सव में एक दिसंबर से सात दिसंबर तक श्री कल्कि कथा कार्यक्रम में हिंदू जागृति मंच के पदाधिकारी पूरा सहयोग करेंगे। बैठक में यह निर्णय लिया गया। हिंदू जागृति मंच के प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार शर्मा ने कहा कि प्रतिदिन राम भक्तों, कल्कि भक्तों को एकत्र करके कल्कि महोत्सव में ले जाना और जिम्मेदारी से उन सभी भक्तों को वापस उनके घर तक पहुंचाने की योजना हिंदू जागृति मंच द्वारा बनाई गई है। इस दौरान डॉ. अरविंद कुमार गुप्ता, मीनू रस्तोगी, शालिनी रस्तोगी, अमित शुक्ला, सुभाष चंद्र शर्मा, दुर्वेश सैनी, अमित वार्ष्णेय, वैभव गुप्ता, पंकज सांख्यधर, साहिल गांधी आदि रहे। संचालन विकास वर्मा ने किया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed