फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   Shahpur Dasar's son-daughters to the Government Inter College in New Year

शाहपुर डसर की बेटे- बेटियों को नए वर्ष में राजकीय इंटर कालेज की सौगात

Tue, 16 Jan 2018 12:57 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला संभल
ब्यूरो/अमर उजाला संभल Updated Tue, 16 Jan 2018 12:57 AM IST
विज्ञापन
Shahpur Dasar's son-daughters to the Government Inter College in New Year
डेमो इमेज
बेटे व बेटियों को शिक्षित बनाने के लिए मल्टी सेक्टोरल डेवलेपमेंट योजना के तहत सरकार अल्पसंख्यक बहुल क्षेत्रों में इंटर कालेजों का निर्माण करा रही है। इसके तहत तहसील क्षेत्र के गांव शाहपुरडसर में तीन करोड़ की लागत से राजकीय इंटर कालेज बनवाया जाएगा। इससे ग्रामीणों क्षेत्रों के बच्चों को काफी सहूलियत मिलेेगी। सरकार को ब्योरा भेज दिया गया है लेकिन अभी धन आवंटन नहीं हो सका है।
विज्ञापन


योगी सरकार मुस्लिम बहुल क्षेत्रों में बच्चों को शिक्षित बनाने पर जोर दे रही है। सरकार मल्टी सेक्टोरल डेवलेपमेंट योजना के तहत अल्पसंख्यक बहुल क्षेत्रों में इंटर कालेजों का निर्माण करा रही है। इसी योजना के तहत संभल जिले के गांव शाहपुर डसर में राजकीय इंटर कालेज का बनाया जाना है। डीआईओएस विनोद कुमार ने शासन को इस संबंध में रिपोर्ट भेज दी है।
विज्ञापन


कालेज के निर्माण होने से कक्षा 6 से 12 तक बेटे, बेटियों को गांव में शिक्षा मिल सकेगी। पैदल चलकर दूसरे गांवों में जाने वाले छात्र छात्राओं को काफी सहूलियत मिलेगी। तीन करोड़ की लागत कालेज का निर्माण कार्य होगा। नए वर्ष में धन आवंटन होनेे की उम्मीद है। धन आवंटन होते ही निर्माण कार्य शुरू हो जाएगा। जिला अल्पंख्यक कल्याण अधिकारी हेमराज ने बताया कि जिले के शाहपुर डसर में राजकीय इंटर कालेज बनने से अल्पसंख्यक बहुल क्षेत्र में शिक्षा का स्तर सुधरेगा। जो लोग अपने बच्चों को पढ़ने के लिए बाहर नहीं भेज सकते थे, खासकर उन्हें राहत मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed