{"_id":"58091cce4f1c1b722b70376f","slug":"shahid-sudhish-k-gaon-se","type":"story","status":"publish","title_hn":"अब शहादत पर शुरू हो गई सियासत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अब शहादत पर शुरू हो गई सियासत
ब्यूरो/अमर उजाला, संभल
Updated Fri, 21 Oct 2016 01:06 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
तहसील क्षेत्र के गांव पनसुखा मिलक निवासी सेना के जवान सुधीश कुमार रविवार को पाकिस्तान की तरफ से हुई फायरिंग में शहीद हो गए थे। क्षेत्र के हजारों लोग मंगलवार को शहीद सुधीश कुमार के गांव पहुंचकर उनके अंतिम दर्शन किए थे। यहीं पर अचानक परिजनों ने सीएम को बुलाने की मांग शुरू कर दी। परिजन सीएम को सम्मान के लिए बुलाना चाहते थे। मगर कुछ लोगों ने शहादत पर राजनीति शुरू कर दी है।
मुख्यमंत्री के शहीद के घर नहीं आए तो फिर भाजपा इसे चुनावी मुद्दा बना सकती है। शहीद के परिजनों को यह दर्शाने के लिए कि हम आपके हितैषी हैं, भाजपा नेताओं का चार दिन से शहीद के घर पर जाने का सिलसिला चल रहा है। सीएम को बुलाने के लिए चल रही शहीद परिवार की मांग को भाजपा नेताओं ने सही ठहराया है और इस मुद्दे पर पार्टी के क्षेत्रीय नेता शहीद परिवार के साथ खड़े हो चुके हैं।
भाजपा के जिलाध्यक्ष राजेश सिंघल और जिला पंचायत सदस्य हरेंद्र सिंह रिंकू ने कहा कि शहीद परिवार के घर ज्यादा से ज्यादा लोगों को पहुंचना चाहिए ताकि शहीद के परिवार का सम्मान बढ़े। उधर, सपा की विधायक पिंकी यादव और जिलाध्यक्ष फिरोज खां ने विपक्षियों पर निशाना साधते हुए सियासत करने का आरोप लगाया है।