फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   sewaj system fail

नगर पालिका की अनदेखी के चलते 150 परिवार जलभराव में रहने का मजबूर, जलभराव घरों में घुसा

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 24 Aug 2020 02:00 AM IST
विज्ञापन
sewaj system fail
संभल। नगर पालिका क्षेत्र के सोतीपुरा, हातिम सराय और ख्वास खां सराय के लोगों की मुश्किल बढ़ गई है। बारिश का पानी उनके घरों में पहुंचना शुरू हो गया। मकान गिरने का खतरा मंडरा रहा है। इस अव्यवस्था को लेकर लोगों में रोष है। नगर पालिका ने जलभराव से निजात के लिए ढाई करोड़ रुपये अब तक खर्च कर दिए। कार्य भी पूरा हो चुका है। इसके बाद भी जलभराव से निजात नहीं मिल रही। सवाल उठता है कि आखिर इतना धन किस उद्देश्य से लगाया गया। यदि इसका उद्देश्य जलभराव से निजात दिलाना था तो राहत अब तक क्यों नहीं मिली। नगर पालिका ने दो वर्ष पहले सीवर लाइन बिछाने का कार्य सोतीपुरा, हातिम सराय और ख्वास खां सराय में शुरू कराया। इस कार्य को पूरा हुए भी एक वर्ष का समय बीत गया। हालांकि अभी चैंबर का कार्य अधूरा है। इस सीवर लाइन और उसके ऊपर सड़क बिछाने में करीब ढाई करोड़ रुपये नगर पालिका की ओर से खर्च कर दिए गए लेकिन जलभराव से निजात अब तक नहीं मिली। इस इलाके में करीब 150 परिवार जलभराव में रहने को मजबूर हैं। नगर पालिका ने सीवर लाइन इस उद्देश्य से बिछाई थी कि जलभराव से लोगों को निजात मिल सके लेकिन भौगोलिक परीक्षण नहीं होने के चलते सीवर लाइन असफल रही। कार्य पूरा होने के बाद भी जलभराव से निजात न मिलना सीवर लाइन में घपलेबाजी होने का इशारा करती है। हैरानी की बात यह है कि योजना सफल नहीं हुई और भुगतान किया जा चुका है। नगरपालिका की ओर से स्वीकार किया जा चुका है कि 80 प्रतिशत भुगतान हो गया। जबकि सूत्रों के अनुसार भुगतान पूरा हो चुका है। चैंबर अधूरे छोड़ दिए गए हैं जिन्हें एक वर्ष बाद भी पूरा नहीं किया गया। अधूरे पड़े चैंबर से ऐसा प्रतीत होता है कि योजना की असफलता छिपाने के लिए ऐसा किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed