फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   security plan

होली पर पिछले वर्ष के मुकाबले तीन गुना ज्यादा रहेगी पुलिस

Wed, 23 Mar 2016 01:02 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/संभल
अमर उजाला ब्यूरो/संभल Updated Wed, 23 Mar 2016 01:02 AM IST
विज्ञापन
security plan
पुलिस ने टैक्सी चालक के सहयोग से महिला को गिरफ्तार कर बच्चे को उसके मां बाप को सौंप दिया।

विज्ञापन
जनपद में गुरुवार को होलिकादहन को होगा। संवेदनशील स्थल चिह्नित किए जा चुके हैं। जहां मिश्रित आबादी वहां पर अतिरिक्त चौकसी रहेगी। पिछले वर्ष की तुलना में इस बार तीन गुना पुलिस बल लगाया गया है। पुलिस तथा प्रशासन ने एहतियाती सुरक्षा प्लान बना लिया है।

मंगलवार की रात्रि से ही जनपद में चौकसी बढ़ा दी गई। आसपास के जनपदों से पुलिस बल मंगाया गया है। पुलिस अधीक्षक और पुलिस उपाधीक्षकों बाहर से आई फोर्स को ड्यूटी ब्रीफ की है। जिले में 1048 स्थानों पर होलिका दहन होना है।
विज्ञापन


जबकि 16 स्थानों पर जुलूस निकाले जाएंगे। ग्यारह स्थानों मेले लगेंगे। जिले में 185 नए गांव मुरादाबाद और बदायूं जिले से संभल में शामिल हुए हैं। इन गांवों में विशेष सुरक्षा रहेगी। साथ ही मिश्रित आबादी वाले गांवों में चौकसी रखने के आदेश दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस अधीक्षक अतुल सक्सेना मंगलवार को दोपहर संभल आकर संवेदनशील क्षेत्रों का भ्रमण किया और पुलिस कर्मियों को ड्यूटी के बारे में सतर्क किया। उन्होंने जुलूस निकालने वाली कमेटियों के पदाधिकारियों से सीधा संवाद किया।

नौ कंपनी पीएसी, दो कंपनी आरआरएफ, 1100 सिपाही, 176 एपीपी, 435 रंगरुट को होली पर सुरक्षा के लिए ड्यूटी पर लगाया गया है। दूसरे जनपद से एक अपर पुलिस अधीक्षक जनपद में आ रहे हैं। जिला स्तरीय अधिकारियों को शांति व्यवस्था के लिए मजिस्ट्रेट बनाकर तैनात किया गया है। तीनों तहसीलों के एसडीएम भ्रमण पर रहेंगे। 

23 फरवरी को शाम सात बजे से संभल में गुलाल का जुलूस निकलेगा। जुलूस गौरी सराय मंदिर कोटगर्बी से शुरू होगा। शुक्ला पान भंडार, टंडन चौराहा, कोतवाली, फड़, छंगामल कोठी होते हुए ठेर बाजार में समाप्त होगा। 

24 फरवरी को रंगों की फुहार के बीच कोटपूर्वी के रामलीला मैदान से होली की चौपाई शुरू होगी। सनातन धर्म मंदिर, डाकघर रोड, कोतवाली, छंगामल कोठी, अंजुमन तिराहा, मुरारीलाल का फड़, बाजार गंज, ठेर मोहल्ला, टंडन चौराहा, जामा मस्जिद, साहनी वाला फाटक, कल्कि मंदिर, सरथल मंदिर होते हुए सूर्य कुंड मंदिर तक चौपाई का जुलूस जाएगा।  


जिलाधिकारी एनकेएस चौहान ने कहा होली जुलूसों के मार्गों पर सफाई के लिए नगर पालिकाओं और नगर पंचायतों को जिम्मेदारी दी गई है। कोई भी अधिकारी अपना तैनाती मुख्यालय नहीं छोड़ेगा। बिजली व्यवस्था ठीक बनाए रखने के लिए बिजली अभियंता अपने फोन आन रखेंगे। फाल्ट ठीक करने के लिए कर्मचारी सक्रिय रहेंगे। नागरिकों की जिम्मेदारी है कि वे सौहार्द के साथ त्योहार मनाएं। होली पर प्रेम के रंग घोलें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed