{"_id":"603d37608ebc3ef10744d521","slug":"seats-reserved-for-panchayat-elections-in-sambhal-sambhal-news-mbd38143388","type":"story","status":"publish","title_hn":"जिला पंचायत में 12 और क्षेत्र पंचायत में 282 महिलाओं की आवाज गुजना तय","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जिला पंचायत में 12 और क्षेत्र पंचायत में 282 महिलाओं की आवाज गुजना तय
विज्ञापन
संभल/असमोली। जिला पंचायत सदस्य की 35 सीटों का आरक्षण घोषित हो गया। अबकी बार सदस्य के 12 पद महिलाओं के लिए आरक्षित किए गए हैं। जिला पंचायत के सदन में महिला अध्यक्ष समेत 12 महिलाओं की आवाज बुलंद होना तय है। अगर अनारक्षित सीट से कोई महिला निर्वाचित होती है तो संख्या में बढ़ोत्तरी होगी। वहीं जिले की आठ क्षेत्र पंचायतों में सदस्य के 852 पद हैं। इसमें से 282 पद महिलाओं के लिए आरक्षित किए गए हैं।
जिला पंचायत सदस्य पद की पिछली बार 27 सीटें थीं लेकिन अबकी बार आबादी बढ़ने के बाद सीटों की संख्या 35 हो गई है। अनुसूचित जाति महिला के लिए दो, ओबीसी महिला के लिए तीन और महिला के लिए सात पद आरक्षित हैं। इस तरह से सदस्य के कुल 12 पद आरक्षित हुए हैं। अनुसूचित जाति के लिए चार, ओबीसी के लिए छह पद आरक्षित किए गए हैं। महिला और विभिन्न वर्ग के लिए आरक्षित पदों की संख्या 22 हो गई है। जबकि सदस्य के 13 पद अनारक्षित हैं। इसी तरह से जनपद के आठ विकास खंडों में क्षेत्र पंचायत के कुल 852 पद हैं। इसमें 282 पद महिलाओं के लिए आरक्षित हैं। अनुसूचित जाति की 52 महिलाओं का क्षेेत्र पंचायत सदस्य चुना जाना तय है। ओबीसी की महिलाओं के लिए 76 और महिलाओं के लिए 154 पद आरक्षित हुए हैं। यह पद जोड़ने पर महिला वर्ग के 282 होते हैं। इसके अलावा वर्ग वार आरक्षण में अनुसूचित जाति के लिए 105 ओबीसी के लिए 154 पद आरक्षित किए गए हैं। जबकि क्षेत्र पंचायत के 311 पद अनारक्षित हैं। कौन सा पद किसके लिए आरक्षित हुआ। इसकी अनंतिम सूची सूची मंगलवार को प्रकाशित होगी। इसको देखने के उपरांत 4 से 8 मार्च से आपत्ति दाखिल कर सकेंगे। आपत्तियों का 10 से 12 मार्च तक निस्तारण तक होगा।
विकास खंड मुख्यालयों पर लगेगी आरक्षित पदों की सूची
जिला पंचायत कार्यालय, विकास खंड मुख्यालयों पर आरक्षित पदों की सूची प्रकाशित की जाएगी। जिलाधिकारी ने सोमवार को आरक्षण संबंधी प्रस्तावों की जानकारी ली। जिला पंचायत राज अधिकारी और जिला स्तरीय कमेटी के सदस्यों ने विकास खंड मुख्यालयों से आए प्रस्तावों को शासनादेश की कसौटी पर कसा।
विज्ञापन
अब इसका प्रकाशन मंगलवार को किया जाएगा। जिला पंचायत राज अधिकारी जाहिद हुसैन ने बताया कि अगर कोई दिक्कत नहीं आई तो मंगलवार को प्रकाशन हो जाएगा। वैसे शासन ने 2 से 3 मार्च तक प्रकाशन का आदेश दिया है। कोई भी व्यक्ति विकास खंड मुख्यालय और जिला पंचायत के कार्यालय पर जाकर आरक्षित पदों की सूची देख सकता है। ब्यूरो