फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   Seat 816 in ITI, 1724 registered for admission

आईटीआई में सीट 816, प्रवेश को 1724 ने कराया पंजीकरण

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 04 Aug 2022 12:42 AM IST
विज्ञापन
Seat 816 in ITI, 1724 registered for admission
आईटीआई में प्रवेश के लिए पंजीकरण का आज (बृहस्पतिवार) आखिरी दिन है। जिले में तीन राजकीय आईटीआई की 816 सीटों पर अब तक 1724 अभ्यर्थी पंजीकरण करा चुके हैं। छात्रों को अब मेरिट लिस्ट का इंतजार है।
विज्ञापन

जिले में राजकीय आईटीआई संभल, राजकीय आईटीआई चंदौसी, राजकीय आईटीआई बबराला संचालित है। तीनों स्थानों पर विभिन्न ट्रेड की 816 सीटों पर प्रवेश होना है। राजकीय आईटीआई में एक वर्षीय व दो वर्षीय पाठ्यक्रम के लिए प्रवेश के लिए ऑनलाइन पंजीकरण सात जुलाई से 31 जुलाई तक होने थे। इसके बाद शासन ने आखिरी तारीख बढ़ाकर चार अगस्त कर दी। जिले में तीनों राजकीय आईटीआई में 27 जुलाई तक 1724 अभ्यर्थियों ने प्रवेश के लिए ऑनलाइन पोर्टल पर पंजीकरण कराया है। आखिरी तारीख चार अगस्त तक होने पर आंकड़ा बढ़कर 2100 तक पहुंचने का अनुमान है। ऐसे में एक सीट पर दो से तीन छात्रों की दावेदारी हो रही है। पंजीकरण के समय ही छात्रों से प्रवेश के लिए कॉलेज का विकल्प वरियता के आधार पर भरवाया गया है। अब छात्रों को प्रवेश के लिए मेरिट लिस्ट जारी होने का इंतजार है।
विज्ञापन

निजी कॉलेजों में भी मेरिट के आधार पर होंगे प्रवेश
निजी आईटीआई में भी प्रवेश के लिए छात्रों को ऑनलाइन पंजीकरण करना होगा। इसके लिए पंजीकरण की पूरी व्यवस्था है। निजी कॉलेजों की मेरिट लिस्ट अलग से जारी होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

ऑनलाइन पोर्टल पर प्रवेश के लिए जिलेवार पंजीकरण की संख्या 27 जुलाई तक प्रदर्शित हो रही है। जो छात्र प्रवेश लेना चाहते हैं वह चार जुलाई (बृहस्पतिवार) को भी आखिरी दिन पंजीकरण करा सकते हैं। इसके बाद मेरिट लिस्ट जारी होने के बाद छात्रों को प्रवेश दिया जाएगा।
एसके वार्ष्णेय, प्रधानाचार्य राजकीय आईटीआई चंदौसी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed