{"_id":"5e861ad18ebc3e72c22b1d38","slug":"searching-for-zamat-corona-suspected-in-sambhal-sambhal-news-mbd3450152187","type":"story","status":"publish","title_hn":"तब्लीगी जमात में शामिल लोगों को चिह्ति करने में जुटा है सरकारी तंत्र","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तब्लीगी जमात में शामिल लोगों को चिह्ति करने में जुटा है सरकारी तंत्र
विज्ञापन
संभल। दिल्ली के हजरत निजामुद्दीन मरकज की तब्लीगी जमात में संभल के दो लोगों के शामिल होने की पुष्टि होने के बाद से जिला प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग अलर्ट है। अब अंदेशा है कि कहीं इन दोनों लोगों के अलावा भी तो कोई और जमात में शामिल होने नहीं गया था।
इन दोनों लोगों की जानकारी शासन की ओर से जारी सूची में नहीं थी। स्थानीय स्तर पर स्वास्थ्य विभाग ने अपने स्तर से दोनों की खोजबीन की है। अब खुफिया तंत्र को भी अंदेशा है कि कहीं ऐसा तो नहीं कुछ और लोग आए हों। जिनकी जानकारी मिल न सकी हो। दरअसल हजरत निजामुद्दीन मरकज में कई हजार लोगों की तब्लीगी जमात रहती है। जब कोरोना वायरस का प्रकोप बढ़ा तो जमात मरकज में ठहरी हुई थी।
इसमें देश व दुनिया के लोग शामिल थे। अब इन जमातों में शामिल लोग अपने गंतव्यों को निकल गए हैं। अब स्वास्थ्य विभाग व सरकार को अंदेशा है कि जो लोग देश के अलग-अलग हिस्सों में गए हैं। कहीं वे भी कोरोना वायरस से संक्रमित न हों। यदि ऐसा हुआ तो संक्रमण फैल सकता है। इसी क्रम में केंद्र सरकार ने सभी प्रदेशों को सूची भेजी है। प्रदेशों ने जिलेवार सूची भेजी है।
विज्ञापन
संभल के किसी व्यक्ति का नाम सूची में तो शामिल नहीं था लेकिन इसके बाद भी दो लोग संभल में मिले हैं जो तब्लीगी जमात में शामिल थे। अब अंदेशा यह है कि कहीं और लोग भी इस जमात में न हों। इसी के चलते खुफिया तंत्र और स्वास्थ्य विभाग जानकारी जुटाने में लगा हुआ है। ऐसे में स्वास्थ्य विभाग ने अपील भी की है कि यदि कोई व्यक्ति जमात में शामिल होने गया था और वह संभल से ताल्लुक रखता है तो स्वास्थ्य परीक्षण कराए।