फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   SDM reached Islamnagar, orders to remove encroachment from the intersection

Sambhal News: इस्लामनगर पहुंचे एसडीएम, चौराहे से अतिक्रमण हटवाने के निर्देश

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 17 Jun 2025 01:48 AM IST
विज्ञापन
SDM reached Islamnagar, orders to remove encroachment from the intersection
बहजोई। इस्लामनगर चौराहे पर पहुंचे एसडीएम चंदौसी विनय कुमार मिश्रा ने दुकानदारों व फड़ वालों से अतिक्रमण हटाने को कहा। इस बीच हाईवे किनारे बने एक मंदिर को भी शिफ्ट करने की बात कही।
विज्ञापन

सोमवार को इस्लामनगर चौराहे पर पहुंचे एसडीएम ने अतिक्रमण को हटवाने के साथ दुकानदारों को चेताते हुए कहा कि यदि दोबारा सड़क किनारे ठेला-खोमचा, फड़ लगाने पर सख्त कार्रवाई होगी। वहीं, एसडीएम ने इस्लामनगर रोड पर हुए अतिक्रमण को मंगलवार सुबह तक हटाने के निर्देश दिए। इसके अलावा अनाज मंडी समिति के बाहर बनीं दुकानों को भी पूरी तरह से अतिक्रमण मुक्त किए जाने पर जोर दिया। एसडीएम ने बताया कि इसके अलावा इस्लामनगर चौराहे पर हाईवे की एक लेन के किनारे बने मंदिर को भी शिफ्ट कराने के लिए कहा गया है। इस बीच एसडीएम के साथ पुलिसबल भी रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed