{"_id":"6071e9708ebc3eda731ba7c5","slug":"save-yourself-from-corona-sambhal-news-mbd385917658","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोरोना से बचाव के लिए कर्मचारी खुद जागरूक और लोगों को भी सतर्क करें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोरोना से बचाव के लिए कर्मचारी खुद जागरूक और लोगों को भी सतर्क करें
विज्ञापन
संभल। मुरादाबाद मंडल के आयुक्त आंजनेय सिंह शनिवार को पंचायत चुनाव और कोरोना से बचाव के उपायों की जमीनी हकीकत देखने के लिए जनपद में पहुंचे। उन्होंने पवांसा और संभल विकास खंड मुख्यालय में पंचायत चुनाव की तैयारी का जायजा लिया। संभल के जिला अस्पताल का निरीक्षण भी किया। कोरोना संक्रमित मरीजों को भर्ती करने के लिए क्या क्या और चाहिए, इसका आकलन किया और जिलाधिकारी से बातचीत की।
उन्होंने कहा कि अभी यहां के मरीजों को मुरादाबाद रेफर किया जाता है लेकिन जरूरत पड़ने पर अगर मरीजों को यहां भर्ती करना पड़ा तो उसके लिए डीएम प्रयास करेंगे।
उन्होंने सीएमएस से पूछा कि कितने मरीज भर्ती हैं और कितने मरीज भर्ती किए जा सकते हैं। सीएमएस ने कहा कि आपात स्थिति से निबटने के लिए वह तैयार हैं और सौ मरीज भर्ती करने की क्षमता है। आक्सीजन और जरूरी दवाओं के बारे में भी जानकारी ली। चुनौती क्या है, इस सवाल पर सीएमएस डॉ. सुशील कुमार ने उन्हें बताया कि 25 में सिर्फ 7 डाक्टर तैनात हैं। चिकित्सा सेवाओं के संचालन में दिक्कत आती है।