फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   sarkari doctor k gharelu saman men nikli awaidh raifal

सरकारी डाक्टर के घरेलू सामान में निकली अवैध रायफल

Sun, 20 Nov 2016 01:47 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, संभल
ब्यूरो/अमर उजाला, संभल Updated Sun, 20 Nov 2016 01:47 AM IST
विज्ञापन
sarkari doctor k gharelu saman men nikli awaidh raifal
बंदूक
यह रायफल डाक्टर के सरकारी आवास में घरेलू सामान के साथ ही रखी थी और उसे उस वक्त बरामद किया गया है जब तहसीलदार और एसडीएम डाक्टर का सामान उनके सरकारी आवास से बाहर निकलवा रहे थे। मामला संभल के जिला अस्पताल में तैनात रहे डा. जेपीएस यादव से जुड़ा हुआ है। जेपीएस यादव अब मुरादाबाद में तैनात हैं। 
विज्ञापन



जिला अस्पताल में कार्यवाहक सीएमएस के तौर पर तैनात रहे जेपीएस यादव और उनकी पत्नी डा.अर्चना यादव अस्पताल परिसर में ही एक सरकारी मकान में रहते थे। स्थानांतरण के बाद भी दोनों ने मकान नहीं छोड़ा था। मकान खाली करने के लिए प्रशासन ने दो बार नोटिस दिया। हाल में 16 नवंबर को नोटिस दिया गया जब उन्होंने मकान नहीं खाली किया तो शनिवार को शाम एसडीएम और तहसीलदार के साथ कोतवाली की पुलिस उन्हें बेदखल करने पहुंची। आवास में ताला लगा था। तहसीलदार को मजिस्ट्रेट नियुक्त करने के बाद एसडीएम ने आवास का ताला तुड़वाया। सामान की लिस्टिंग कराई गई। जब लिस्टिंग कराई  जा रही थी तभी एक रायफल दिखाई पड़ी।
विज्ञापन


जो कर्मचारी लिस्टिंग निकाल रहे थे उनकी नजर सबसे पहले पड़ी और उन्होंने एसडीएम व तहसीलदार को जानकारी दी। दोनों अधिकारियों को शुरूआत में काफी हल्के से लिया लेकिन जब सीओ को जानकारी मिली तो गंभीरता दिखाई। रायफल का बोर देखने के लिए उसे एक कर्मचारी और सिपाही के माध्यम से बंदूक की दुकान तक भेजा। इसके बाद 315 बोर का एक कारतूस डालकर उन्होंने रायफल को चेक किया। सीओ ने सबके सामने माना कि ये अवैध रायफल है। कार्रवाई के सवाल पर उन्होंने कहा कि यदि एसडीएम और सीओ यह लिखकर देते हैं कि डाक्टर के सामान में राइफल निकली है तो वह कार्रवाई करेंगे। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed