{"_id":"6a9089d47dc5f86c8503b55a","slug":"21-families-displaced-from-saudhan-fort-received-residential-land-leases-sambhal-news-c-275-1-sbl1015-139571-2026-08-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sambhal News: सौधन किले से विस्थापित 21 परिवारों को मिले आवासीय पट्टे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sambhal News: सौधन किले से विस्थापित 21 परिवारों को मिले आवासीय पट्टे
Fri, 28 Aug 2026 12:32 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, संभल
संवाद न्यूज एजेंसी, संभल
Updated Fri, 28 Aug 2026 12:32 AM IST
विज्ञापन
सौधन। संभल के सौधन गांव में पुरातत्व विभाग के अधीन किले के अंदर रह रहे 21 परिवारों को नया ठिकाना मिल गया है। प्रशासन द्वारा किला खाली कराए जाने के बाद बृहस्पतिवार को इन परिवारों को आवासीय पट्टों के प्रमाणपत्र बांटे गए। यह कदम संभल को पर्यटन नगरी के रूप में विकसित करने की योजना के तहत किले के सुंदरीकरण का हिस्सा है।
गांव के मणि मंदिर पर आयोजित कार्यक्रम में भाजपा जिलाध्यक्ष हरेंद्र चौधरी मुख्य अतिथि रहे। संभल के उपजिलाधिकारी विकास चंद्र ने लाभार्थियों को पट्टे वितरित किए। उन्होंने सरकार की आवासीय योजनाओं की जानकारी भी दी। उपजिलाधिकारी ने बताया कि पट्टा पाने वालों में पांच विधवा महिलाएं शामिल हैं। इन्हें मुख्यमंत्री आवास योजना से मकान दिलाने का प्रयास किया जाएगा। हरेंद्र चौधरी ने अन्य पात्रों को भी आवास दिलाने का भरोसा दिया।
पात्रता सूची में नाम न होने पर हंगामा
कार्यक्रम के दौरान कुछ लोगों ने हंगामा किया। उन्होंने शिकायत की कि उनके मकान भी किले के अंदर तोड़े गए थे, लेकिन उनका नाम पात्रता सूची में नहीं है। गांव के यशवीर और केहर सिंह ने यह शिकायत दर्ज कराई। इस पर उपजिलाधिकारी ने हल्का लेखपाल को जांच कर पात्र पाए जाने पर नाम जोड़ने के निर्देश दिए। तहसीलदार धीरेंद्र सिंह, कानूनगो विजयपाल सिंह और लेखपाल हर्ष रस्तोगी समेत कई अधिकारी मौजूद रहे।