फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   Sanitation workers are on strike for not getting honorarium, heaps of garbage

मानदेय नहीं मिलने पर सफाई कर्मी रहे हड़ताल पर, कूड़े के लगे ढेर

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 30 Jun 2021 01:21 AM IST
विज्ञापन
Sanitation workers are on strike for not getting honorarium, heaps of garbage
संभल। कूड़ा उठाने के लिए ट्रैक्टर ट्राली पर तैनात 18 ठेका सफाई कर्मियों ने अप्रैल माह से मानदेय न मिलने पर हड़ताल कर दी। इससे जगह-जगह शहर में कूड़े के ढेर लग गए। नगर पालिका ने आननफानन एक माह का मानदेय जारी किया। इसके बाद कर्मचारियों ने हड़ताल स्थगित कर कूड़ा उठाया।
विज्ञापन

चंदौसी में कूड़ा उठाने के लिए आठ ट्रैक्टर-ट्राली लगे हैं। उन पर 18 ठेका सफाई कर्मी हैं। इन कर्मियों को अप्रैल माह से मानदेय नहीं मिला था। करीब आठ दिन पहले कर्मचारियों ने मानदेय न मिलने पर हड़ताल की चेतावनी दी थी, पालिका अधिकारियों ने इसे गंभीरता से नहीं लिया। मंगलवार को ट्रैक्टर ट्राली पर तैनात सफाई कर्मचारियों ने हड़ताल कर दी। सुबह से कूड़ा ने उठने से पालिका अधिकारियों में हड़कंप मच गया। आननफानन कर्मचारियों का एक माह का मानदेय उनके खातों में ट्रांसफर करा दिया गया। इसके बाद ठेका सफाई कर्मचारियों ने हड़ताल स्थगित कर दी।
विज्ञापन

दोपहर बाद उठा कूड़ा
चंदौसी। मंगलवार सुबह को शहर के मुख्य चौराहों, डंपिंग ग्राउंड, गली-मोहल्लों आदि जगह कूड़े के ढेर दिखाई दिए। इस कारण लोगों का घर से बाहर निकलना दूभर हो गया। दोपहर तक यही स्थिति बनी रही। हड़ताल खत्म होने के बाद दोपहर को कूड़े का उठान हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन

कर्मचारियों का दो माह का मानदेय रुका हुआ था। बिल 15 दिन पहले ही तैयार हो गए थे। सत्यापन में समय लग गया था। एक माह का मानदेय कर्मचारियों के खाते में भेज दिया गया है। दूसरे माह का मानदेय दो तीन दिन में उनके खातों में भेज दिया जाएगा। कर्मचारियों ने हड़ताल स्थगित कर दी है।
राजकुमार, अधिशासी अधिकारी नगर पालिका चंदौसी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed