{"_id":"687951e0c09302b8580a2530","slug":"sambhals-big-jump-in-cleanliness-ranking-sambhal-news-c-275-1-smbd1033-124832-2025-07-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sambhal News: स्वच्छता रैंकिंग में संभल की ऊंची उछाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sambhal News: स्वच्छता रैंकिंग में संभल की ऊंची उछाल
विज्ञापन
संभल। नगर पालिका परिषद संभल, ने स्वच्छ भारत सर्वेक्षण में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए प्रदेश में 20वीं और राष्ट्रीय स्तर पर 72वीं रैंक हासिल की है।
बीते वर्ष संभल प्रदेश में 51वें और राष्ट्रीय स्तर पर 236वें पायदान पर था। एक वर्ष में काफी सुधार किया गया है। इसके लिए नगर पालिका द्वारा कई महत्वपूर्ण कदम उठाए गए हैं। इसके चलते ही प्रदेश और देश की रैंकिंग में सुधार हो सका है। नगर पालिका के ईओ डॉ. मणिभूषण तिवारी ने बताया कि आगे भी सुधार किया जाएगा। जिससे रैंक में और सुधार हो सके।
संभल और चंदौसी नगर पालिका एक लाख से दस लाख की आबादी की श्रेणी में आती हैं। ईओ डॉ. मणिभूषण तिवारी ने बताया कि तीन लाख की आबादी में संभल को जहां वन स्टार रेटिंग के लिए 20वीं रैंक मिली है। वहीं, चंदौसी की 543 रैंक पर पहुंच गई है। बहजोई को 577, सिरसी को 151, गुन्नौर को 489, बबराला को 586, गवां को 614 और नरौली को 635वीं रैंक मिली है। ईओ संभल का दावा- आने वाले समय में संभल नगर राष्ट्रीय स्तर पर सर्वाेत्तम रैंक हासिल करेगा, इसके लिए विभिन्न प्रयास अभी से ही शुरू किए गए हैं। इस उपलब्धि से पालिका स्टाफ उत्साहित है।