फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   Sambhal: Youth molests student, police registers case against three

संभल: ऑटो में छात्रा का हाथ पकड़ा, रात को मोबाइल पर भेजे अश्लील मैसेज, परिजनों ने शोहदे को पकड़ जमकर पीटा

Tue, 26 Sep 2023 11:48 AM IST
विमल शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, संभल
अमर उजाला नेटवर्क, संभल Published by: विमल शर्मा Updated Tue, 26 Sep 2023 11:48 AM IST
सार

पुलिस ने बताया कि आरोपी छात्र समेत तीन लोगों का चालान किया गया है। दोनों पक्ष एक ही गांव के रहने वाले हैं। आरोपी ने छात्रा और उनके परिजनों से माफी मांगते हुए सुलह कर लिया है। 

विज्ञापन
Sambhal: Youth molests student, police registers case against three
यूपी पुलिस - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बनियाठेर थानाक्षेत्र के गांव में छात्रा को मोबाइल पर अश्लील मैसेज भेजने वाले शोहदे की परिजनों ने जमकर धुनाई की। इसके बाद उसे पुलिस को सौंप दिया गया। आरोपी शोहदे, छात्रा के पिता व भाई का शांतिभंग में चालान कर दिया है। कक्षा दस की छात्रा ने पुलिस बताया कि वह बहजोई के एक निजी विद्यालय में कक्षा दस की छात्रा है।

विज्ञापन


गांव से वह रोजाना टेंपो से विद्यालय जाती है। पड़ोस का ही युवक विकेश कुमार रास्ते में आते जाते छेड़खानी व अश्लील हरकतें करता है। आरोपी ने दस दिन पहले उसे टेंपो में से हाथ पकड़कर खींचा था। परिजनों से इस बात की शिकायत की थी।
विज्ञापन


रविवार को आरोपी ने उसके व्हाट्स पर अश्लील मैसेज भेजने शुरू कर दिए और जंगल में मिलने के लिए बुलाने लगा। इस मामले की शिकायत उसने अपने पिता व भाई से की। दोनों मौके पर पहुंच गए और आरोपी युवक को पकड़ लिया। दोनों ने उसकी जमकर धुनाई की।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके बाद पुलिस 112 को फोन पर सूचना देकर उन्हें सौंप दिया। इस मामले में पुलिस ने छात्रा को बुलाकर उसके बयान दर्ज किए हैं। साथ ही पुलिस ने आरोपी विकेश के साथ छात्रा के पिता व भाई को भी पकड़ लिया। तीनों का शांतिभंग में चालान कर दिया है।


छात्रा ने छेड़छाड़ व अश्लील मैसेज भेजने का आरोप लगाया था। बाद में दोनों पक्षों में समझौता हो गया था। मामला एक ही गांव का होने पर दोबारा विवाद की आशंका को देखते शांतिभंग में चालान किया है। - राकेश कुमार सिंह, थाना प्रभारी निरीक्षक बनियाठेर।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed