फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   Sambhal will become smart, the appearance of religious places will also change

Sambhal News: स्मार्ट होगा संभल, धर्मस्थलों की भी बदलेगी सूरत

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 01 Aug 2025 01:29 AM IST
विज्ञापन
Sambhal will become smart, the appearance of religious places will also change
नगर पालिका। - फोटो : नगर पालिका।
संभल। पौराणिक और धार्मिक नगरी संभल की सूरत संवारने के लिए नगर पालिका ने प्लान तैयार किया है। प्लान के तहत न केवल यहां के तीर्थों, कूपों का सौंदर्यीकरण और जीर्णोद्धार होना है बल्कि काम कारोबार की दृष्टि से भी संभल में स्मार्ट हो जाएगा। यहां फूड हब और स्मार्ट वेंडिंग जोन की स्थापना की जानी है। इन कार्यों में नगर पालिका करोड़ों रुपये का बजट खर्च करते हुए संभल की तस्वीर बदलने का काम करेगी। फूड हब से जहां एक ही स्थान पर लोगों को कई तरह के खाद्य पदार्थों का स्वाद मिलेगा, वहीं स्मार्ट वेंडिंग जोन बनने से लोगों को भी रोजी रोटी कमाने के लिए भटकना नहीं पड़ेगा।चार लाख से अधिक की आबादी वाले संभल शहर को संवारने की कवायद शुरू हो चुकी है। सरकार की जो वंदन योजना है उसके तहत यहां के तीर्थों का सौंदर्यीकरण और जीर्णोद्धार होना है। जिसमें प्राचीन देवतीर्थ शंखमाधव तीर्थ, भद्रिकाश्रम तीर्थ, महामृत्युंजय तीर्थ, कुरुक्षेत्र तीर्थ, पाप मोचन तीर्थ, पिशाच मोचन तीर्थ के अलावा श्री कल्कि विष्णु मंदिर शामिल हैं। इसी में नगरीय जल निकासी योजना के तहत विभिन्न वार्डों में जल व्यवस्था को लेकर आरसीसी नालों का निर्माण कराया जाना है। नगरीय झील, तालाब, पोखब, संरक्षण योजना में सूर्यकुंड तीर्थ के तालाब और पोखर का सौंदर्यीकरण होगा। भागीरथी तीर्थ रायसत्ती के कुंड का भी जीर्णोद्धार कराया जाएगा। वहीं अंत्येष्टि स्थल योजना में श्मशान घाटों में अतिरिक्त रखरखाव व बुनियादी व्यवस्था कराई जाएंगी।
विज्ञापन

पंडित दीनदयाल उपाध्याय नगर विकास योजना के तहत तीर्थ और कूपों वाले क्षेत्रों के मार्गों पर सड़कों का निर्माण और पथ प्रकाश के लिए लाइटों की व्यवस्था की जाएगी। इन योजनाओं में नगर पालिका द्वारा 9.98 करोड़ रुपये खर्च करेगी। इसका प्रस्ताव शासन को गया तो वहां से सात करोड़ का बजट जारी कर दिया गया था। जैसे-जैसे काम होते रहेंगे, वैसे ही मांग के अनुरूप बजट आता रहेगा।
विज्ञापन

0000000000000

नगरोदय योजना से बनेगी डिजिटल लाइब्रेरी, फूड हब और स्मार्ट वेंडिंग जोन
संभल। नगर पालिका ने संभल के विकास के लिए कई अन्य चीजों के लिए भी प्लान तैयार किया है। मुख्यमंत्री वैश्विक नगरोदय योजना के तहत डिजिटल लाइब्रेरी नगर पालिका मैदान में किनारे पर बनाई जाएगी। इसमें बच्चों को सेल्फ स्टडी करने का मौका मिलेगा। बच्चे ऑनलाइन भी सेल्फ स्टडी कर पाएंगे। इसी योजना में अरबन फैसिलिटेशन सेंटर की स्थापना की जाएगी। इसमें सिंगल विंडो व्यवस्था रहेगी। गेट वे बनेंगे, जहां जन्म मृत्यु प्रमाण पत्र, टैक्स जमा करने समेत कई सुविधाएं दी जाएंगी। इन दोनों कार्यों के लिए 17 करोड़ रुपये की कार्ययोजना बनी है, जिसे स्वीकृति मिल चुकी है। इसके अलावा चंदौसी मार्ग पर कुरुक्षेत्र तीर्थ के पास फूड हब बनाया जाना है। सड़क के दोनों तरफ ग्रिल लगाकर ठेलों को खड़े होने के लिए स्थान दिया जाएगा। ठेलों पर विक्रेता टिक्की, समोसे, चाट, पकौड़ी, मोमोस, चाऊमीन आदि खाद्य पदार्थ बेच सकेंगे। नगर पालिका ठेले वालों से किराया वसूल करेगी। इससे नगर पालिका की भी आमदनी होगी। पालिका ने इस प्रोजेक्ट के लिए तीन करोड़ रुपये खर्च करने की योजना बनाई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

0000000000000

वेंडिंग जोन के साथ दुकानों का निर्माण कराएगी पालिका
स्मार्ट नगर पालिका योजना में संभल नगर पालिका को शामिल किया गया है। नगर पालिका मैदान में स्मार्ट वेंडिंग जोन बनाया जाएगा। इसमें लाइटिंग की व्यवस्था की जाएगी। सीवर लाइन की व्यवस्था होगी। सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट भी बनाया जाएगा। सॉलिड वेस्ट प्लांट तुर्तीपुर इल्हा में स्थापित होगा। इसके अलावा नगर पालिका दो प्रतिशत स्टाम्प ड्यूटी के मद से चमन सराय में सीएचसी के सामने से 15 दुकानों का निर्माण कराएगी। यह दुकानें पीपीपी मॉडल पर तैयार कराई जाएंगी। दुकानों को लेकर किराया वसूल किया जाएगा।

00000000000000

संभल के धर्मस्थलों के जीर्णोद्धार और सौंदर्यीकरण के लिए मिले सात करोड़ रुपये से काम कराया जाएगा। विकास के अन्य कार्यों को लेकर बजट मिलने का इंतजार है। जैसे ही शासन से बजट मिलेगा, उससे काम शुरू कराए जाएंगे। आने वाले कुछ समय में संभल की तस्वीर बदली नजर आएगी।
-डॉ.मणिभूषण तिवारी, ईओ नगर पालिका संभल
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed