फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   Sambhal violence SIT interrogates MLA Iqbal Mahmood son important question why and how did he reach Jama Masji

संभल हिंसा: MLA इकबाल महमूद के बेटे से SIT की पूछताछ, अहम सवाल- बवाल के दिन जामा मस्जिद क्यों और कैसे पहुंचे?

Tue, 06 May 2025 08:46 PM IST
विकास कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, संभल।
संवाद न्यूज एजेंसी, संभल। Published by: विकास कुमार Updated Tue, 06 May 2025 08:46 PM IST
सार

मंगलवार की दोपहर करीब 12 बजे से सुहेल इकबाल से एसआईटी ने पूछताछ शुरू की थी। यह पूछताछ शाम को करीब पांच बजे तक चलती रही। इस दौरान सुहेल इकबाल के साथ कई अधिवक्ता भी कोतवाली में जमे रहे।

विज्ञापन
Sambhal violence SIT interrogates MLA Iqbal Mahmood son important question why and how did he reach Jama Masji
सुहेल इकबाल - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

23 और 24 नवंबर को जामा मस्जिद पर क्यों और कैसे पहुंचे थे। सूचना कैसे मिली थी और आपके साथ कितने लोग थे। इसी तरह के सवाल एसआईटी ने मंगलवार को विधायक इकबाल महमूद के बेटे सुहेल इकबाल से कोतवाली में पूछे हैं। करीब पांच घंटे की पूछताछ के दौरान 100 से ज्यादा सवाल पूछे गए। सूत्रों का कहना है कि सभी सवाल बवाल से जुड़े मामले में पूछे गए हैं। सुहेल इकबाल ने एसआईटी के सामने खुद को बेकसूर बताया है और सहयोग दिए जाने का भी भरोसा दिया है। इस पूछताछ के बारे में सुहेल इकबाल से बातचीत की तो उन्होंने कहा कि जो पूछताछ की गई है वह गोपनीय है।

विज्ञापन

 

मंगलवार की दोपहर करीब 12 बजे से सुहेल इकबाल से एसआईटी ने पूछताछ शुरू की थी। यह पूछताछ शाम को करीब पांच बजे तक चलती रही। इस दौरान सुहेल इकबाल के साथ कई अधिवक्ता भी कोतवाली में जमे रहे। पूछताछ के बाद बाहर निकले सुहेल इकबाल ने कहा कि उन्होंने एसआईटी को पूरा भरोसा दिया है कि जब भी सहयोग की जरूरत होगी वह करने के लिए तैयार हैं। आगे कहा कि बवाल से जुड़े तमाम सवाल एसआईटी द्वारा किए गए हैं। जिनका सही जवाब दे दिया गया है। बताया कि यह पूछताछ उनके व सांसद जियाउर्रहमान बर्क के खिलाफ दर्ज हुए मुकदमे से जुड़े मामले में की गई है। नोटिस के आधार पर वह कोतवाली पहुंचे। एसपी कृष्ण कुमार बिश्नोई ने बताया कि विवेचक ने जांच को आगे बढ़ाने के लिए नामजद आरोपी सुहेल इकबाल से पूछताछ की है। यदि जरूरत पड़ेगी विवेचक को पूछताछ करने की तो दोबारा से बुलाया जाएगा। जांच में सहयोग के लिए ही नोटिस तामील कराया गया था।
 

विज्ञापन
विज्ञापन

सांसद से भी एसआईटी कर चुकी है पूछताछ
मुकदमा अपराध संख्या 335/24 में सांसद जियाउर्रहमान बर्क से भी एसआईटी पूछताछ कर चुकी है। इसी मुकदमे में जामा मस्जिद कमेटी के सदर जफर अली एडवोकेट आरोपी बनाए गए हैं। उनकी गिरफ्तारी 23 मार्च को हुई थी। उसके बाद से वह जेल में बंद हैं। एसपी ने बताया कि बवाल के बाद दर्ज की गई एफआईआर में सांसद जियाउर्रहमान बर्क और विधायक के बेटे सुहेल इकबाल नामजद आरोपी हैं। 800 अज्ञात को भी आरोपी बनाया गया था। एसपी ने बताया कि जामा मस्जिद कमेटी के सदर की भूमिका बवाल की साजिश रचना में सामने आई थी।

विज्ञापन

सुहेल पर है भीड़ को भड़काने और सांसद पर भड़काऊ भाषण देने का आरोप
24 नवंबर को जामा मस्जिद का सर्वे चल रहा था। इसी दौरान यह बवाल भड़का था। इस बवाल में सांसद जियाउर्रहमान बर्क पर भड़काऊ भाषण देने का आरोप लगा था। जबकि सुहेल इकबाल पर भीड़ को उकसाने का आरोप है। इसी मुकदमे में जामा मस्जिद कमेटी के सदर पर बवाल की साजिश रचने और गंभीर अपराध में झूठे बयान देने जैसे आरोप हैं।

विवेचक द्वारा नोटिस तामील कराया गया था। उसी क्रम में कोतवाली में सुहेल इकबाल से पूछताछ की गई है। विवेचक द्वारा जांच में सहयोग लिया गया है। जिससे विवेचना आगे बढ़ सके। -कृष्ण कुमार बिश्नोई, एसपी, संभल।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed