फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   Sambhal: Story of kidnapping from father-daughter house turned out to be false

संभल: झूठी निकली पिता-पुत्री के घर से अपहरण की कहानी

Thu, 20 Aug 2020 04:26 PM IST
विक्रांत चतुर्वेदी अमर उजाला ब्यूरो, कुढ़फतेहगढ़ (संभल)
अमर उजाला ब्यूरो, कुढ़फतेहगढ़ (संभल) Published by: विक्रांत चतुर्वेदी Updated Thu, 20 Aug 2020 04:26 PM IST
सार

  • पुलिस ने किसान और उसकी पुत्री को अलग-अलग स्थानों से पकड़ा
  • बेटी के घर से गायब होने पर रचा था अपहरण का नाटक
  • किसान और पुत्री के साथ पत्नी, बेटा व दूसरी बेटी भी हिरासत में

विज्ञापन
Sambhal: Story of kidnapping from father-daughter house turned out to be false
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : iStock

विस्तार

उत्तर प्रदेश के संभल जिले के कुढ़फतेहगढ़ थाना क्षेत्र के गांव खनुपुरा में सोमवार देर रात हथियारबंद बदमाशों द्वारा किसान और उसकी बेटी को घर से अगवा कर लेने का मामला झूठा निकला है। पुलिस ने किसान को रिश्तेदार के घर से पकड़ लिया है। हिरासत में लेकर पूछताछ की तो उसने बेटी के घर से गायब हो जाने के बाद बेटी और खुद के अपहरण की झूठी कहानी तैयार करने की बात स्वीकार कर ली। बुधवार शाम होने तक पुलिस किसान की गायब बेटी तक भी पहुंच गई। पुलिस ने पिता-पुत्री के साथ अन्य परिजनों को भी हिरासत में ले लिया है।
विज्ञापन


मंगलवार सुबह गांव खनुपुरा से किसान राजबहादुर और उसकी बेटी को घर से अगवा करने की बात इलाके में फैलते ही सनसनी मच गई थी। कुढ़फतेहगढ़ थाने की पुलिस के साथ आला अधिकारियों ने भी गांव का रुख किया था। परिवार की ओर से बताए गए घटनाक्रम से कई सवाल उठ रहे थे। परिवार या पुलिस के पास इन सवालों के सीधे जवाब नहीं थे। इससे गहराए संदेह के आधार पर एसपी ने चार टीमें सक्रिय की थीं।
विज्ञापन


एक टीम ने किसान राजबहादुर को रिश्तेदार के घर से पकड़ लिया। पुलिस की पकड़ में आते ही राजबहादुर ने अपहरण की झूठी कहानी तैयार करने की बात स्वीकार की। पुलिस को बताया कि सोमवार की शाम बेटी नीलम किसी युवक के साथ घर से गायब हो गई थी। बदनामी के डर से उसने बेटी और खुद के अपहरण के प्रचार की साजिश रची और एक रिश्तेदार के घर जा छिपा। इसके बाद घर के बाकी सदस्यों ने ग्रामीणों और पुलिस को दोनों के अपहरण की जानकारी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस किसान और उसकी बेटी को हिरासत में रखकर और पूछताछ कर रही है। अपहरण की साजिश रचने में किसान की पत्नी, एक अन्य बेटी और दो बेटों को भी हिरासत में लिया गया है। किसान के बेटे सुनील ने अज्ञात बदमाशों के खिलाफ पिता और बहन को अगवा करने की रिपोर्ट दर्ज कराई थी।


गांव खनुपुरा से पिता-पुत्री के अपहरण की घटना झूठी है। राजबहादुर और उनकी बेटी को पुलिस ने अलग-अलग जगह से पकड़ लिया है। बेटी के घर से गायब हो जाने पर परिवार के लोगों ने अपहरण के झूठे प्रचार की साजिश रची थी।
-यमुना प्रसाद, एसपी संभल

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed