फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   Sambhal SP Photos viral: Stopped convoy elderly man injured in accident, took him hospital his own vehicle

संभल एसपी की तस्वीरें वायरल: हादसे में जख्मी बुजुर्ग के लिए रुकवाया काफिला, खुद के वाहन से पहुंचाया अस्पताल

Sun, 08 Dec 2024 11:24 AM IST
विमल शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, संभल
अमर उजाला नेटवर्क, संभल Published by: विमल शर्मा Updated Sun, 08 Dec 2024 11:24 AM IST
सार

संभल एसपी कृष्ण कुमार विश्नोई ने सड़क हादसे में घायल बुजुर्ग की मदद कर इंसानियत की मिसाल पेश की। बहजोई मार्ग पर हादसे के दौरान काफिला रुकवाकर उन्होंने बुजुर्ग को अपने वाहन से अस्पताल भिजवाया। एसपी की इस संवेदनशीलता की तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं।

विज्ञापन
Sambhal SP Photos viral: Stopped convoy elderly man injured in accident, took him hospital his own vehicle
संभल में जख्मी बुजुर्ग को अस्पताल भिजवाते एसपी केके बिश्नाई - फोटो : पुलिस

विस्तार

बहजोई मार्ग पर सड़क हादसे में खून से लथपथ बुजुर्ग को तड़पता देख संभल के एसपी कृष्ण कुमार विश्नोई ने इंसानियत का अनूठा उदाहरण पेश किया। काफिला रोककर उन्होंने घायल बुजुर्ग का हाल जाना और तुरंत उन्हें अपने वाहन से अस्पताल भिजवाया।

विज्ञापन

Sambhal SP Photos viral: Stopped convoy elderly man injured in accident, took him hospital his own vehicle
संभल में घायल को अस्पताल पहुंचाते एसपी संभल - फोटो : पुलिस

एसपी की इस पहल की तस्वीरें अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही हैं। बहजोई मार्ग पर भवन चौराहे के पास एक मोटरसाइकिल और कार की टक्कर हो गई थी। हादसे में एक बुजुर्ग व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गए थे। उनके माथे से लगातार खून बह रहा था।

विज्ञापन
विज्ञापन

Sambhal SP Photos viral: Stopped convoy elderly man injured in accident, took him hospital his own vehicle
संभल में घायल को अस्पताल पहुंचाते एसपी संभल - फोटो : पुलिस

इसी बीच घटनास्थल से गुजर रहे एसपी विश्नोई ने अपने काफिले को रुकवाया। एसपी तुरंत घायल के पास पहुंचे और उनका हालचाल जाना। इसके बाद उन्हें अपने वाहन से अस्पताल भिजवाया। यह देखकर आसपास अन्य लोगों की भीड़ लग गई।

विज्ञापन

Sambhal SP Photos viral: Stopped convoy elderly man injured in accident, took him hospital his own vehicle
संभल में घायल को अस्पताल पहुंचाते एसपी संभल - फोटो : पुलिस

उनकी यह पहल देखकर अन्य लोग भी भावुक हो गए। स्थानीय व्यक्ति ने कहा कि आज के दौर में जहां लोग मदद के लिए रुकते नहीं वहीं एसपी ने खुद मिसाल पेश की। अस्पताल में बुजुर्ग का उपचार किया गया। 

Sambhal SP Photos viral: Stopped convoy elderly man injured in accident, took him hospital his own vehicle
संभल में घायल को अस्पताल पहुंचाते एसपी संभल - फोटो : पुलिस

24 नवंबर को शहर में हो चुकी हिंसा 

संभल में 24 नवंबर को हुए बवाल के बाद से एहतियाती तौर पर अभी भी चौकसी बरती जा रही है। पुलिस के साथ पीएसी, आरआरएफ और आरएएफ तैनात है। पुलिस की हर गतिविधि पर नजर है। एसपी कृष्ण कुमार विश्नोई ने बताया कि शहर में माहौल शांतिपूर्ण है। शांति बहाली के लिए पुलिस प्रशासन द्वारा प्रयास किए गए थे। अब बाजार पूरी खुल रहा है।

Sambhal SP Photos viral: Stopped convoy elderly man injured in accident, took him hospital his own vehicle
हिंसा के बाद पटरी पर आने लगा संभल - फोटो : संवाद

कारोबार भी गति पकड़ने लगा है। मालूम हो 24 नवंबर की सुबह जामा मस्जिद का सर्वे होने के दौरान उपद्रव हो गया था। इसके बाद आठ दिन तक बाजार प्रभावित रहा था। प्रशासन के प्रयास से बाजार पूरी तरह खुला तो देहात क्षेत्र के लोग भी खरीदारी के लिए पहुंचे। अब कारोबारी भी उम्मीद लगा रहे हैं कि अच्छा कारोबार होगा।

Sambhal SP Photos viral: Stopped convoy elderly man injured in accident, took him hospital his own vehicle
संभल में हिंसा के बाद हालात - फोटो : संवाद

बैरिकेडिंग लगाकर की जा रही है सुरक्षा

जामा मस्जिद पर सुरक्षा तो 19 नवंबर को दावा दाखिल होने के बाद ही बढ़ा दी गई थी लेकिन 24 नवंबर को बवाल होने के बाद सुरक्षा पुख्ता कर दी गई है। दो रास्तों पर बैरिकेडिंग कर दी गई है। जहां पैदल ही जाया जा सकता है। इसके अलावा एक रास्ते पर उन लोगों को वाहन से जाने की अनुमति है जो जामा मस्जिद के नजदीक के रहने वाले हैं। इसके अलावा शहर के सभी चौराहों पर पुलिस कर्मी तैनात कर दिए हैं। धारा 163 लागू होने के चलते भीड़भाड़ भी जमा नहीं होने दी जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed