फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   Sambhal's teacher dies in road accident

सड़क हादसे में संभल के शिक्षक की मौत

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 05 Oct 2022 01:03 AM IST
सार

मंगलवार की दोपहर मैनाठेर थाना क्षेत्र में मुरादाबाद-संभल रोड पर ग्राम लालपुर हमीर के सामने जेसीबी चालक ने बाइक में टक्कर मार दी।शिक्षक सिरसी के ही आईएम इंटर कॉलज में शिक्षण कार्य करते थे।

विज्ञापन
Sambhal's teacher dies in road accident

विस्तार

कुंदरकी/मुरादाबाद। मंगलवार की दोपहर मैनाठेर थाना क्षेत्र में मुरादाबाद-संभल रोड पर ग्राम लालपुर हमीर के सामने जेसीबी चालक ने बाइक में टक्कर मार दी। इस सड़क हादसे में बाइक सवार शिक्षक हसन आरिफ निवासी मोहल्ला सादक सराय कस्बा सिरसी जिला संभल गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने सड़क हादसे में घायल शिक्षक को इलाज के लिए जिला अस्पताल को भेजा गया लेकिन जान नहीं बच सकी।
विज्ञापन

पुलिस ने जेेसीबी को कब्जे में ले लिया है, जबकि आरोपी चालक फरार हो गया। जानकारी के मुताबिक शिक्षक आरिफ नकवी मुरादाबाद किसी काम से जा रहे थे। जब इनकी बाइक मुरादाबाद-संभल रोड पर ग्राम लालपुर हमीर के सामने से गुजर रही थी तभी जेसीबी ने टक्कर मार दी।
विज्ञापन

शिक्षक सिरसी के ही आईएम इंटर कॉलज में शिक्षण कार्य करते थे। उनकी मौत की सूचना पर परिजनों में शोक छा गया है। मैनाठेर कोतवाल तेजवीर सिंह ने बताया कि पीड़ित पक्ष की तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर आरोपी चालक के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed