फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   Sambhal's daughter illuminated the name by painting in Israel, President Isaac Herzog praised

संभल की बेटी ने इस्राइल में पेंटिंग बनाकर रोशन किया नाम, राष्ट्रपति इसाक हर्जोग ने सराहा

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 23 Sep 2022 01:00 AM IST
सार

इस्राइल में संभल की आर्टिस्ट बेटी ने पेंटिंग बनाकर संभल ही नहीं देश का नाम रोशन किया है।आर्टिस्ट का दावा है कि पेंटिंग बनाने के लिए भारतीय दूतावास की ओर से आमंत्रित किया गया था।वह इन दिनों अपने साइंटिस्ट पति तपिश अग्रवाल के साथ इस्राइल में रह रही हैं।

विज्ञापन
Sambhal's daughter illuminated the name by painting in Israel, President Isaac Herzog praised
Sambhal's daughter illuminated the name by painting in Israel, President Isaac Herzog praised - फोटो : SAMBHAL

विस्तार

इस्राइल में संभल की आर्टिस्ट बेटी ने पेंटिंग बनाकर संभल ही नहीं देश का नाम रोशन किया है। पेंटिंग को वहां के राष्ट्रपति इसाक हर्जोग ने सराहा है। आर्टिस्ट का दावा है कि पेंटिंग बनाने के लिए भारतीय दूतावास की ओर से आमंत्रित किया गया था। बाद में पेंटिंग को अबेंसी में रखा गया है।
विज्ञापन

पुराना टेलीफोन एक्सचेंज के निवासी वीरेंद्र कुमार रस्तोगी की बेटी आकांक्षा रस्तोगी आर्टिस्ट हैं। वह इन दिनों अपने साइंटिस्ट पति तपिश अग्रवाल के साथ इस्राइल में रह रही हैं। तपिश अग्रवाल इस्राइल की हाइपा यूनिवर्सिटी में साइंटिस्ट हैं। आकांक्षा रस्तोगी विभिन्न मौकों पर अपनी पेंटिंग बनाकर अपने हुनर का प्रदर्शन करती रही हैं। आकांक्षा ने बताया कि भारत की स्वतंत्रता की 75वीं वर्षगांठ के अवसर पर 20 सितंबर को पेंटिंग बनाने के लिए भारतीय दूतावास की ओर से आमंत्रित किया गया था। कहा गया था कि ऐसे मौके पर भारत और इस्राइल के मधुर संबंधों को और मजबूत बनाने का संदेश देने वाली पेंटिंग बनाई जाए। जिसके बाद भारत की स्वतंत्रता और समृद्धि का प्रतीक भारत का राष्ट्रीय पक्षी मोर की पेंटिंग बनाई। इसे राष्ट्रपति इसाक हर्जोग के साथ भारतीय राजदूत संजीव सिंगला ने सराहा। पेंटिंग पर राष्ट्रपति ने खुद अपने हाथ से नमस्ते लिखा। जिसके बाद इस पेंटिंग को तेलअवीव स्थित भारतीय दूतावास की दीवार पर टांगा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed