फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   Sambhal Police: Deepa Sarai is stronghold of terrorists and criminals, hence decision to build post

Sambhal Police: दीपा सराय आतंकी और अन्य पेशेवर अपराधियों का गढ़, इसलिए पुलिस चौकी बनाने का लिया निर्णय

Mon, 03 Mar 2025 08:41 PM IST
विमल शर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, संभल
संवाद न्यूज एजेंसी, संभल Published by: विमल शर्मा Updated Mon, 03 Mar 2025 08:41 PM IST
सार

संभल के अति संवेदनशील दीपा सराय में अपराधियों पर निगरानी के लिए तीन मंजिला पुलिस चौकी बनाई जा रही है। सोमवार को एएसपी और सीओ की मौजूदगी में नींव की खोदाई कर कार्य शुरू किया गया। हाई क्वालिटी कैमरों से लैस इस चौकी में पुलिसकर्मियों के रहने की भी व्यवस्था होगी।

विज्ञापन
Sambhal Police: Deepa Sarai is stronghold of terrorists and criminals, hence decision to build  post
दीपासराय चौक में पैमाइश कराते सीओ असमोली कुलदीप कुमार - फोटो : संवाद

विस्तार

अति संवेदनशील संभल के मोहल्ला दीपासराय में पुलिस चौकी बनेगी। सोमवार को निर्माण के लिए जेसीबी से नींव की खोदाई कराई गई। इस दौरान एएसपी श्रीश्चंद्र और सीओ असमोली कुलदीप सिंह मौजूद रहे। उन्होंने बच्चों को मिठाई बांटकर कार्य का शुभारंभ कराया।

विज्ञापन


एएसपी ने कहा कि दीपा सराय ऐसा इलाका है जहां आतंकी व अन्य तरह के पेशेवर अपराधी रहते हैं। इसलिए सतर्कता जरूरी है। इसलिए पुलिस चौकी का निर्माण कराया जा रहा है। एएसपी बताया कि मोहल्ला दीपासराय में निर्माण होने वाली इस पुलिस चौकी को 1000 स्क्वायर फीट में निर्माण कराया जा रहा है।
विज्ञापन


तीन मंजिला इस भवन में हाई क्वालिटी के कैमरे लगाए जाएंगे। जिससे पूरे इलाके की निगरानी की जा सके। बताया कि यह इलाका अपराध की दृष्टि से अति संवेदनशील है। अपराधियों की गतिविधियों पर पूरी निगरानी के लिए इस पुलिस चौकी के निर्माण का निर्णय लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस तीन मंजिल भवन में पुलिसकर्मियों के रहने की पर्याप्त व्यवस्था रहेगी। मालूम हो कि संभल में 24 नवंबर को जामा मस्जिद सर्वे के दौरान बवाल हो गया था। इस दौरान नगर में कई स्थानों पर घटनाएं हुईं। दीपा सराय इलाके में दरोगा शाह फैसल पर जानलेवा हमला किया गया और लूटपाट की गई थी।

इससे पहले भी दीपासराय मोहल्ले में कई बार माहौल खराब होता रहा है। पुलिस पर हमले किए गए हैं। पुलिस के वरिष्ठ अधिकारियों ने चेकपोस्ट तो इस इलाके में बनाया था लेकिन पुलिस चौकी का निर्माण करने के लिए अब निर्णय लिया गया है।

हिंदुपुरा खेड़ा में भी बन रही पुलिस चौकी
हिंदुपुरा खेड़ा में तुर्तीपुर इल्हा रोड पर पुलिस चौकी का निर्माण कार्य शुरू हो चुका है। इसके लिए पिलर लगाए गए हैं। जल्द ही इसका निर्माण कार्य पूरा होगा। यह इलाका भी 24 नवंबर को बवाल की जद में आ गया था। सैकड़ों की संख्या वाली भीड़ ने डीएम और एसपी पर हमला कर दिया था। छतों से फायरिंग की गई थी।

इस इलाके में भी पुलिस को असहजता हुई थी। हालांकि बाद में हालात पर काबू पा लिया गया था। जिस समय पुलिस पर हमला किया गया था तब मुरादाबाद कमिश्नर व डीआईजी भी साथ थे। इसी बवाल को देखते हुए पुलिस चौकी निर्माण का निर्णय हुआ था। यह पुलिस चौकी भी नखासा थाना क्षेत्र के अंतर्गत ही रहेगी।

रिठाली में भी पुलिस चौकी का निर्माण शुरू
नखासा थाना क्षेत्र के रिठाली में भी पुलिस चौकी का निर्माण शुरू कराया गया है। यह पुलिस चौकी हिंदूपुरा खेड़ा से करीब तीन किलोमीटर दूर स्थित होगी। सोमवार को नींव की खोदाई शुरू कराई गई । इस पुलिस चौकी के निर्माण से हादसे होने पर घायलों को जल्द उपचार मिल सकेगा।

सत्यव्रत पुलिस चौकी का निर्माण भी इस महीने में हो जाएगा पूरा
जामा मस्जिद के नजदीक स्थित सत्यव्रत पुलिस चौकी का निर्माण तेजी से चल रहा है। दूसरी मंजिल पर काम जारी है। पहली मंजिल का निर्माण कार्य पूरा हो चुका है। सौंदर्यीकरण का काम बाकी है। माना जा रहा है कि इस महीने में ही पुलिस चौकी में स्टाफ की तैनाती हो जाएगी। जिसके बाद सुरक्षा बढ़ेगी।
 
बवाल के बाद शहर में सतर्कता बढ़ाई है। इसी क्रम में पुलिस चौकियों का निर्माण कराया जा रहा है। इससे पीड़ित लोगों को पुलिस की मदद जल्द मिल सकेगी और निगरानी भी पूरी तरह हो सकेगी। - कृष्ण कुमार बिश्नोई, एसपी, संभल। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed