फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   Sambhal: office of former SP district president was being lit with stolen electricity, case registered

Sambhal: सपा के पूर्व जिलाध्यक्ष का कार्यालय चोरी की बिजली से हो रहा था रोशन, विभाग ने दर्ज करवाया केस

Sun, 20 Oct 2024 08:16 PM IST
विमल शर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, संभल
संवाद न्यूज एजेंसी, संभल Published by: विमल शर्मा Updated Sun, 20 Oct 2024 08:16 PM IST
सार

संभल में सपा के पूर्व जिलाध्यक्ष के खिलाफ बिजली चोरी का केस दर्ज किया गया है।  विभाग ने उनके निजी कार्यालय पर कटिया डालकर बिजली चोरी पकड़ी। इसके अलावा कई जगहों पर छापेमार कार्रवाई हुई। 

विज्ञापन
Sambhal: office of former SP district president was being lit with stolen electricity, case registered
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : संवाद

विस्तार

संभल में सपा के पूर्व जिलाध्यक्ष फिरोज खां के खिलाफ रविवार को बिजली चोरी का केस दर्ज किया गया है। बिजली विभाग के अनुसार बहजोई मार्ग पर पक्का बाग स्थित उनके निजी कार्यालय पर बिजली की चोरी पकड़ी गई है। विजिलेंस थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई गई है।

विज्ञापन


एक्सईएन विद्युत नवीन गौतम ने बताया कि रविवार की दोपहर करीब डेढ़ बजे सपा के पूर्व जिलाध्यक्ष के निजी कार्यालय पर बिजली विभाग की टीम चेकिंग करने के लिए पहुंची थी। जांच के दौरान चार किलोवाट से अधिक लोड मिला, जबकि बिजली कनेक्शन नहीं था।
विज्ञापन


कटिया कनेक्शन से बिजली चोरी की जा रही थी। इसके अलावा टीम ने पूर्व जिलाध्यक्ष के मकान का घरेलू कनेक्शन भी 48 हजार रुपये का बिल बकाया होने पर काट दिया है। साथ ही बकाया बिल जमा करने के लिए नोटिस जारी किया है। जुर्माना वसूलने की कार्रवाई अलग से की जा रही है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

पूर्व मंत्री के बेटे पर भी दर्ज हुआ था केस 

पूर्व मंत्री अकीलुर्रहमान खां के बेटे आमिर के खिलाफ शनिवार को बिजली चोरी का मामला विजिलेंस थाने में दर्ज किया गया था। दो एसी अलग तार डालकर चल रही थीं। बिजली विभाग की टीम ने कटिया कनेक्शन माना और बिजली चोरी की रिपोर्ट दर्ज कराई।



मैं तो लखनऊ में हूं। कार्यालय पर बिजली कनेक्शन नहीं है। जब पार्टी के कार्यक्रम होते हैं तो जनरेटर का इस्तेमाल करते हैं। किसी का तार कार्यालय के नजदीक से जा रहा होगा। मेरे खिलाफ बिजली चोरी क्यों की गई है इसकी जानकारी करेंगे। मकान पर बकाया था इसकी भी जानकारी नहीं है। -फिरोज खां, पूर्व जिलाध्यक्ष, सपा, संभल 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed