फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   Sambhal MP father said: Police is committing atrocities... women are being treated rudely during raids

संभल सांसद के पिता बोले: पुलिस कर रही जुल्म.. दबिश पर महिलाओं से अभद्रता, शहर का माहौल ऐसे नहीं होगा सामान्य

Sat, 14 Dec 2024 06:09 PM IST
विमल शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, संभल
अमर उजाला नेटवर्क, संभल Published by: विमल शर्मा Updated Sat, 14 Dec 2024 06:09 PM IST
सार

संभल सांसद जियाउर्रहमान बर्क के पिता ममलुकुर्रहमान बर्क ने पुलिस पर महिलाओं से अभद्रता और दबिश देकर जनता को डराने का आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि सांसद के नाम मकान न होने के बावजूद एसडीएम ने नोटिस जारी किया गया। 

विज्ञापन
Sambhal MP father said: Police is committing atrocities... women are being treated rudely during raids
सपा सांसद जियाउर्रहमान बर्क - फोटो : वीडियो ग्रैब

विस्तार

संभल सांसद जियाउर्रहमान बर्क के पिता ममलुकुर्रहमान बर्क ने कहा है कि संभल पुलिस जुल्म कर रही है। लोगों के घर दबिश देने जा रही पुलिस महिलाओं के साथ भी अभद्रता कर रही है। जब तक पुलिस दबिश बंद नहीं करेगी, तब तक शहर का माहौल सामान्य नहीं होगा।

विज्ञापन


सांसद के पिता ने मीडिया से बातचीत में कहा कि पांच लोगों की मौत हो गई। अब पुलिस दबिश देकर लोगों को डराना चाहती है। आगे कहा कि उनके बेटे सांसद जियाउर्रहमान बर्क के नाम मकान नहीं है। इसके बाद भी उनके बेटे को एसडीएम ने नोटिस जारी कर दिया।
विज्ञापन


कहा कि जो नोटिस नक्शा पास नहीं होने पर जारी किया गया है उसके लिए समय मांगा गया है। वह मकान उनके बेटे के नाम नहीं है। वहीं दूसरी ओर पालिका के ईओ मणिभूषण तिवारी ने बताया कि दीपासराय स्थित आवास का गृहकर पालिका में पूर्व सांसद डॉ. शफीकुर्रहमान बर्क और जियाउर्रहमान बर्क के नाम से जमा होता रहा है।  

विज्ञापन
विज्ञापन

सुप्रीम कोर्ट के फैसले का इस्तकबाल करता हूं : बर्क  

पिछले कुछ फैसलों से देश में तनाव बढ़ रहा था। उपासना स्थल अधिनियम 1991 की अनदेखी की जा रही थी। अब सुप्रीम कोर्ट के अंतरिम फैसले से देश को काफी राहत मिली है। सुप्रीम कोर्ट के अंतरिम फैसले का इस्तकबाल करता हूं। यह कहना है संभल के सपा सांसद जियाउर्रहमान बर्क का।


शुक्रवार को सोशल मीडिया पर जारी किए वीडियो में सांसद ने कहा है कि देश में उपासना स्थल अधिनियम का उल्लंघन किया जा रहा था। सुप्रीम कोर्ट ने संज्ञान लेते हुए अगली तारीख तक रोक लगाई है। इससे देश की अमन पसंद आवाम को राहत मिली है।

सांसद ने कहा कि सच्चाई के रास्ते पर जो चलता है उसकी जीत जरूर होती है। कोर्ट के फैसले से स्पष्ट हुआ है कि देश संविधान से चलेगा। नफरत की राजनीति ने नहीं चलेगा। संभल में जो अन्याय हुआ है उसके लिए भी आवाज उठाई जा रही है। उसमें भी न्याय जरूर मिलेगा।  

बवाल के लिए सपा बसपा और भाजपा जिम्मेदार : आतिर  

आम आदमी पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता आतिर हुसैन ने संभल के हालात के लिए बसपा, सपा और भाजपा को जिम्मेदार ठहराया है। उन्होंने बताया कि संभल एक ऐतिहासिक और महत्वपूर्ण शहर रहा है, जो राजनीति और सामाजिक दृष्टि से भी अहम स्थान रखता है।

यहां से मुलायम सिंह यादव, प्रोफेसर राम गोपाल यादव जैसे बड़े नेताओं ने लोकसभा में अपनी उपस्थिति दर्ज कराई है। भाजपा, सपा और बसपा जैसे प्रमुख दलों से जुड़े नेताओं ने इस क्षेत्र में सत्ता की बागडोर संभाली और विभिन्न सरकारों में मंत्रियों के रूप में योगदान दिया।



अफसोस इस ऐतिहासिक शहर के भविष्य को लेकर कोई चर्चा नहीं होती। यहां विकास ठहर गया है। शहर वासियों का दिल्ली-संभल रेल लाइन का सपना अब पुराना हो गया है।  इसके अलावा, बसपा, सपा और भाजपा ने अगर शिक्षा के क्षेत्र कोई काम किया है तो बताना चाहिए। चर्चा शहर के भविष्य और विकास पर होनी चाहिए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed