फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   Sambhal MP Burkq: Police fired the bullet... the evidence is known to all, officers are hiding the crime

संभल सांसद बर्क बोले: पुलिस ने ही चलाई थी गोली... सबूत जगजाहिर हैं, बिरादरीवाद का रंग देकर गुनाह छिपा रहे अफसर

Fri, 13 Dec 2024 01:24 PM IST
विमल शर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, संभल
संवाद न्यूज एजेंसी, संभल Published by: विमल शर्मा Updated Fri, 13 Dec 2024 01:24 PM IST
सार

सपा सांसद जियाउर्रहमान बर्क ने संभल बवाल में पुलिस पर गोली चलाने और मुसलमानों को खौफजदा करने का आरोप लगाया। उन्होंने प्रशासन की कार्रवाई को पक्षपातपूर्ण बताया और पीड़ितों को न्याय दिलाने की मांग की। सांसद ने कहा कि वह संसद में इस मुद्दे को उठाते रहेंगे और इंसाफ के लिए लड़ाई जारी रखेंगे।

विज्ञापन
Sambhal MP Burkq: Police fired the bullet... the evidence is known to all, officers are hiding the crime
संभल सांसद जियाउर्रहमान बर्क - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सपा सांसद जियाउर्रहमान बर्क ने कहा कि बवाल के दौरान गोली पुलिस ने ही गोली चलाई है। इसके सबूत जगजाहिर हैं। बिरादरीवाद का रंग देकर पुलिस अपने गुनाह को छिपाना चाहती है। बेबुनियाद तरीके से घटना को मोड़ा जा रहा है। मस्जिद पर हक हर मुसलमान का है।

विज्ञापन

Sambhal MP Burkq: Police fired the bullet... the evidence is known to all, officers are hiding the crime
संभल में तलाशी के दाैरान माैजूद पुलिस बल - फोटो : संवाद

जो एफआईआर कराई गई है, उसमें भी दवाब बनाया गया है। जिन लोगों की जान गई है, उनके परिवार के लोगों पर भी पूरा दबाव दिया गया है। सादा कागज पर अंगूठे तक लिए हैं। पुलिस के सभी कारनामों के सबूत हैं। इसलिए खुद को बचाने के लिए तरह-तरह के मुकदमे दर्ज कराए जा रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

Sambhal MP Burkq: Police fired the bullet... the evidence is known to all, officers are hiding the crime
संभल में तलाशी के दाैरान माैजूद पुलिस बल - फोटो : संवाद

मैं सदन में लोगों को न्याय दिलाने के लिए आवाज उठा रहा हूं और आगे भी उठाता रहूंगा। जो सच है वह दुनिया तक पहुंच गया है। अब पीड़ितों को न्याय मिलने का इंतजार है।

विज्ञापन

Sambhal MP Burkq: Police fired the bullet... the evidence is known to all, officers are hiding the crime
संभल में बरामद हुआ पाकिस्तान में बना कारतूस - फोटो : संवाद

सांसद ने दीपासराय में बुलडोजर कार्रवाई पर भी सवाल उठाए

बवाल के बाद से दीपासराय में लगातार हो रही कार्रवाई को लेकर सपा सांसद जियाउर्रहमान बर्क ने प्रशासन की कार्रवाई पर सवाल उठाए हैं। उन्होंने प्रशासन पर मुसलमानों को खौफजदा करने का आरोप लगाया है। सांसद ने एक्स पर बुधवार की देर रात लिखा है कि पांच मुसलमानों की जान लेने के बाद अब बुलडोजर चलाकर मुस्लिम मोहल्लों में खौफ पैदा किया जा रहा है।

Sambhal MP Burkq: Police fired the bullet... the evidence is known to all, officers are hiding the crime
संभल में तैनात पुलिस - फोटो : संवाद

पीड़ितों को न्याय दिलाने के बजाय मुसलमानों को शक की बुनियाद पर जेलों में डाला जा रहा है, और बेबुनियाद इल्जाम लगाए जा रहे हैं। जबकि इंसाफ की मांग को नजरअंदाज किया जा रहा है। जुल्म से महिलाएं भी नहीं बची हैं। पूरे मोहल्ले खौफजदा हैं।

Sambhal MP Burkq: Police fired the bullet... the evidence is known to all, officers are hiding the crime
संभल में बवाल - फोटो : संवाद

सांसद ने आगे लिखा है कि उत्तर प्रदेश में संभल ऐसा शहर है जहां मुसलमानों पर जुल्म बढ़ रहे हैं। आगे लिखा है कि वह संसद में इस मुद्दे को उठाते रहेंगे। न्याय के लिए लड़ते रहेंगे। बतादें कि दीपासराय में ही सांसद बर्क का भी आवास है।

Sambhal MP Burkq: Police fired the bullet... the evidence is known to all, officers are hiding the crime
संभल में हिंसा - फोटो : संवाद

जान गंवाने वालों के परिजनों से मिले श्रीनगर के सांसद

श्रीनगर के सांसद आगा सैयद रूहुल्लाह मेहंदी ने बुधवार की रात संभल पहुंचकर बवाल में जान गंवानों वालों के परिजनों से मुलाकात की। उन्होंने पीड़ितों को न्याय दिलाने का भी आश्वासन  दिया है। बुधवार की रात पीड़ित परिवारों से मुलाकात करने के बाद श्रीनगर के सांसद जामा मस्जिद में भी पहुंचे।

Sambhal MP Burkq: Police fired the bullet... the evidence is known to all, officers are hiding the crime
हिंसा के बाद पटरी पर आने लगा संभल - फोटो : संवाद

इस दौरान जामा मस्जिद कमेटी के सदस्य उनके साथ रहे। श्रीनगर के सांसद ने पीड़ित परिवारों से मुलाकात कर उनकी आवाज उठाने और न्याय दिलाने का भरोसा दिया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed