फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   sambhal may be red zone

ऑरेंज जोन से रेड जोन न बन जाए संभल, कोरोना संक्रमित बढ़ रहे तेजी से

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 16 May 2020 11:48 PM IST
विज्ञापन
sambhal may be red zone
संभल। संभल जिले में 11 मामले एक साथ आने पर प्रशासन-पुलिस और स्वास्थ्य विभाग में हड़कंप मचा हुआ है। संक्रमित मिले मरीजों में चिकित्सा कर्मी, सफाई कर्मी, पुलिस कर्मी और प्रवासी मजदूर शामिल हैं। अब संक्रमितों की संख्या 48 हो गई है। जिसमें 20 लोग ठीक हुए हैं जबकि दो लोगों की मौत हो चुकी है। लगातार संक्रमितों की संख्या बढ़ने से जिले की मुश्किल बढ़ गई हैं। अगर संक्रमितों की संख्या बढ़ी तो जल्द ही जिला रेड जोन में शामिल हो सकता है।
विज्ञापन

मालूम हो 13 अप्रैल को एक साथ सात मामले कोरोना के सामने आए थे। जिसमें पांच लोग तब्लीगी जमात से जुड़े थे और एक इनका खिदमतगार शामिल था। इनके अलावा एक युवक दुबई से लौटा था जो संक्रमित पाया गया था। इसके बाद नई सराय में फिरोजाबाद निवासी तब्लीगी जमात से जुड़े लोग संक्रमित मिले। तब्लीगी जमात और अन्य लोग तो कोरोना से जंग जीत चुके हैं। अब मुश्किल प्रवासी मजदूरों ने बढ़ाई है।
विज्ञापन

प्रवासी मजदूर लगातार संक्रमित मिल रहे हैं। चिकित्साकर्मी और पुलिस कर्मियों का कोरोना संक्रमित होना भी चिंता जनक है। क्योंकि कोराना ड्यूटी करने वाले जितने भी लोग पॉजिटिव मिले हैं यह लोग ड्यूटी के बाद घरों के लिए गए। अब अंदेशा है कि इनके परिवार या संपर्क में रहे लोग कोरोना संक्रमित न हो गए हों। जिले में लगातार बढ़ते मामले ओरेंज जोन से जिले को रेड जोन घोषित करा सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed