फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   Sambhal man marrying minor ran away seeing police in mandap know full story

संभल: नाबालिग से शादी कर रहा दूल्हा पुलिस को देख मंडप से भागा, आधीरात को चुपचाप पहुंची थी बरात

Mon, 20 Feb 2023 05:00 PM IST
पूजा त्रिपाठी अमर उजाला नेटवर्क, संभल
अमर उजाला नेटवर्क, संभल Published by: पूजा त्रिपाठी Updated Mon, 20 Feb 2023 05:00 PM IST
सार

पुलिस को देखकर दूल्हा बरातियों को लेकर मंडप से भाग गया। पुलिस ने माता-पिता को सख्त हिदायत दी है कि नाबालिग की शादी की, तो कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
Sambhal man marrying minor ran away seeing police in mandap know full story
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

संभल के जुनावई थाना क्षेत्र के गांव में नाबालिग लड़की से शादी कर रहा दूल्हा पुलिस को देखकर मंडप से भाग गया। लड़की के मां-बाप चुपचाप शादी कराने की फिराक में थे, बरात में बमुश्किल 10 से 12 लोग थे। रात में बरात लेकर दूल्हे के पहुंचने पर पड़ोसी ने पुलिस को फोन से शिकायत की थी।

विज्ञापन

 
जुनावई क्षेत्र के गांव निवासी व्यक्ति कैंसर से पीड़ित है और उसकी 14 साल की एक बेटी है। उसने गुन्नौर कोतवाली क्षेत्र के एक युवक से अपनी बेटी की शादी तय कर दी। बरात रात की तय हुई थी।
विज्ञापन


रविवार की रात करीब 12 बजे दूल्हा अपने साथ 10 से 12 बरातियों को लेकर जुनावई क्षेत्र के गांव में पहुंच गया। बरात के लोगों के लिए खाने की व्यवस्था की जा रही थी। शादी चुपचाप करने के लिए चढ़त, जयमाला आदि कार्यक्रम नहीं रखे गए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


रात के समय बरात के पहुंचने पर पड़ोसियों में चर्चा शुरू हो गई। इस दौरान किसी ने यूपी-112 पर फोन कर पुलिस को सूचना दी कि गांव में एक नाबालिग लड़की की शादी की जा रही है। शिकायत मिलने पर पुलिस गांव जा पहुंची।

पुलिस को देखकर दूल्हा बरातियों को लेकर मंडप से भाग गया। पुलिस ने माता-पिता को सख्त हिदायत दी है कि नाबालिग की शादी की, तो कार्रवाई की जाएगी। आरोपी पिता के यह अकेली संतान है। इसके अलावा अन्य कोई बेटा या बेटी नहीं है। उसका कहना है कि वह चारपाई पर पड़ा रहता है। बीमारी कब जान ले ले, इसका पता नहीं। इस कारण अपने सामने ही लड़की की शादी करना चाहता था।


दूल्हे के गांव में चर्चा, 22 को जानी थी बरातः 
आरोपी दूल्हे की आयु करीब 35 साल बताई जा रही है। दूल्हे व उसके परिजनों ने गांव में बताया था कि बरात 22 फरवरी को जानी है। तीन दिन पहले ही बरात क्यों ले गया, इसका पता नहीं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed