फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   Sambhal: girl reached her lover house for marriage, panchayat got the marriage done

पूरी हुई प्रेमिका की हसरत: शादी के लिए पहुंच गई प्रेमी के दर... मना किया तो बैठी पंचायत, जिद के आगे झुकना पड़ा

Mon, 30 Oct 2023 01:02 PM IST
विमल शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, संभल
अमर उजाला नेटवर्क, संभल Published by: विमल शर्मा Updated Mon, 30 Oct 2023 01:02 PM IST
सार

प्रेमी से शादी करने के लिए प्रेमिका उसके घर पहुंच गई। प्रेमी के मना करने के बाद वह भड़क उठी। मौके पर हंगामे को देखते हुए पंचायत बैठी। इसके बाद दोनों का निकाह करवा दिया गया।

विज्ञापन
Sambhal: girl reached her lover house for marriage, panchayat got the marriage done
प्रेम विवाह

विस्तार

गवां में प्रेमी से शादी की जिद पर अड़ी युवती की हसरत आखिरकार दो दिन बाद पंचायत में पूरी ही हो गई। लगातार दो दिन चली पंचायत के बाद दोनों पक्षों की सहमति के बाद पंचायत में ही युवती का उसके प्रेमी के साथ निकाह करा दिया गया। थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी युवती का गांव के ही एक युवक से काफी समय प्रेम-प्रसंग चल रहा था।

विज्ञापन


शुक्रवार की रात अचानक युवती प्रेमी के घर पहुंची और शादी की जिद पर अड़ गई। जिस पर प्रेमी ने शादी करने से मना कर दिया। युवती हंगामा करने लगी तो प्रेमी युवक और उसके परिजन युवती को घर में बंद कर भाग गए। हंगामा होने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने युवती को बाहर निकाला था।
विज्ञापन


इसके बाद गांव में पंचायत को दौर शुरू हो गया। लगातार दो दिन से गांव में चली पंचायत में पंचों ने प्रेमी युगल का निकाह कराने का निर्णय लिया। रविवार को दोनों पक्षों की सहमति के बाद प्रेमी युगल को पंचायत में ही निकाह करा दिया गया। जिसके बाद युवती खुशी-खुशी प्रेमी से पति बने युवक के साथ चली गई। थाना प्रभारी ने बताया कि युवक और युवती का निकाह दोनों पक्षों की सहमति से हो गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed