फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   Sambhal: Gajanan is sitting from house , there is a crowd in the temple premises

संभल: घर-घर में विधि विधान से विराजे गजानन, मंदिर परिसर में पर लगी भीड़

Wed, 31 Aug 2022 01:27 PM IST
विक्रांत चतुर्वेदी संवाद न्यूज एजेंसी, चंदौसी (संभल)
संवाद न्यूज एजेंसी, चंदौसी (संभल) Published by: विक्रांत चतुर्वेदी Updated Wed, 31 Aug 2022 01:27 PM IST
सार

गणेश मंदिर पूजन के लिए लगी श्रद्धालुओं की लाइन, शाम को निकलेगी रथयात्रा। नगर क्षेत्र में एक हजार से अधिक प्रतिमाएं स्थापित होने का अनुमान लगाया जा रहा है।

विज्ञापन
Sambhal: Gajanan is sitting from house , there is a crowd in the temple premises
नगर क्षेत्र में एक हजार से अधिक प्रतिमाएं स्थापित होने का अनुमान - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

गणेश चतुर्थी पर बुधवार को पूजन के लिए सुबह से श्रद्धालुओं की भीड़ लगी है। घरों में गणेश प्रतिमा स्थापित कराने से पहले गणेश मंदिर में पूजन कराया गया है। नगर में डीजे, डोल नगाड़ों के साथ श्रद्धालु अपनी प्रतिमा लेकर मंदिर पहुंचे। इसके बाद प्रतिमाएं घर व पंडालों में स्थापित कराई जाएगी। सुरक्षा को पुलिस बल तैनात है। गणेश चतुर्थी पर नगर में एक हजार से ज्यादा प्रतिमाएं स्थापित कराए जाने का अनुमान है। गणेश चतुर्थी का त्योहार धूमधाम व परंपरागत तरीके से मनाया गया। 

विज्ञापन


बुधवार की सुबह पांच बजे से श्रद्धालुओं ने सीता रोड स्थित गणेश मंदिर में पहुंच पूजा-अर्चना की।  सुबह के समय मंदिर के बाहर करीब 300 मीटर से अधिक लंबी लाइन लगी रही। लोगों ने विधिविधान से गणेश चतुर्थी पर पूजन किया। नगर में घर घर गणपति विराजमान हो रहे हैं। घरों में गणेश प्रतिमा स्थापित कराने से पहले श्रद्धालु ढोल नगाड़ों और बाजों के साथ झूमते ही गणेश मंदिर तक पहुंचे। 
विज्ञापन


वहां पुजारी पंड़ित से विधिविधान से सभी अपनी प्रतिमाओं का पूजन कराया और फिर झूमते नाचते गाते हुए वापस घर पहुंचे।  इसके उपरांत श्रद्धालुओं ने प्रतिमाओं की विधि विधान से प्राण प्रतिष्ठा कराई। गणेश मंदिर पर सुबह पांच बजे से दोपहर एक बजे तक श्रद्धालु की भारी भीड़ लगी रही। सुरक्षा व्यवस्था को पुलिस बल तैनात रहा। गणेश मंदिर के पास प्रतिमाओं की बिक्री की जा रही है, जिन्हें लोग अपने घरों में स्थापित करने को खरीद रहे थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed