फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   Sambhal: Force deployed at every nook and corner for Friday prayers, entire area is being monitored drones

संभल में बढ़ी सर्तकता: जुमा नमाज को लेकर चप्पे-चप्पे पर फोर्स तैनात, ड्रोन से पूरे इलाके की हो रही निगरानी

Fri, 10 Jan 2025 11:07 AM IST
विमल शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, संभल
अमर उजाला नेटवर्क, संभल Published by: विमल शर्मा Updated Fri, 10 Jan 2025 11:07 AM IST
सार

संभल की जामा मस्जिद में जुमा नमाज के लिए कड़ी सुरक्षा की गई है। पूरे इलाके में पुलिस की तैनाती की गई है। इसके अलावा ड्रोन से निगरानी की जा रही है।

विज्ञापन
Sambhal: Force deployed at every nook and corner for Friday prayers, entire area is being monitored drones
संभल की जामा मस्जिद - फोटो : संवाद

विस्तार

संभल के जामा मस्जिद में अदा होने वाली जुमा नमाज को लेकर पुलिस-प्रशासन के अधिकारी सतर्क हैं। रेंज के जिलों से फोर्स को भी बुलाया गया है। इसके अलावा पीएसी और आरएएफ की कंपनी भी मुस्तैद की गई हैं। निगरानी के लिए 32 स्थानों पर डीएम ने मजिस्ट्रेट तैनात किए हैं। जिससे शांतिपूर्ण तरीके से नमाज अदा कराई जा सके।

विज्ञापन


एसपी का कहना है कि उलमा के माध्यम से अपील की गई है कि लोग अपने अपने क्षेत्र की मस्जिद में नमाज अदा करें। अनावश्यक भीड़ जामा मस्जिद पर न लगाएं। एसपी कृष्ण कुमार विश्नोई ने बताया कि जिले की फोर्स के साथ रेंज के जिलों से फोर्स को बुलाया गया है। पीएसी और आरएएफ के जवान लगाए गए हैं।
विज्ञापन


जुमा नमाज के दौरान ड्रोन से निगरानी की जाएगी। जो लोग नमाज अदा करने के लिए मस्जिद आएंगे उनकी चेकिंग की जाएगी और उसके बाद ही आगे भेजा जाएगा। जिससे सुरक्षा व्यवस्था में किसी तरह की सेंध न लगे। बताया कि यह एहतियाती सुरक्षा 24 नवंबर को जामा मस्जिद सर्वे के दौरान हुए बवाल के बाद से प्रत्येक जुमा नमाज के दौरान रहती है।
विज्ञापन
विज्ञापन


जनसंवाद कर भी लोगों से अपील लगातार जारी है कि वह किसी तरह की अफवाह पर ध्यान न दें और कोई माहौल खराब करने का प्रयास करता है तो उसकी सूचना दी जाए।
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed