फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   Now, the ANO has hit back at the principal.

Sambhal News: अब एएनओ ने प्राचार्या पर किया पलटवार

Thu, 03 Sep 2026 12:42 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संभल
संवाद न्यूज एजेंसी, संभल Updated Thu, 03 Sep 2026 12:42 AM IST
विज्ञापन
Now, the ANO has hit back at the principal.
चंदौसी। एनकेबीजीएम पीजी कॉलेज में एनसीसी नामांकन को लेकर विवाद गहरा गया है। प्राचार्या अलका रानी अग्रवाल ने एनसीसी की एएनओ सोनिया बिंद्रा पर छात्राओं को गुमराह कर प्रदर्शन कराने का आरोप लगाया। अब एएनओ बिंद्रा ने प्राचार्या पर पलटवार करते हुए कई गंभीर आरोप लगाए हैं।
विज्ञापन

प्राचार्या ने मंगलवार को बिंद्रा के खिलाफ विधिक कार्रवाई और निलंबन की संस्तुति के लिए एनसीसी मुख्यालय को पत्र भेजा था। बुधवार को एएनओ बिंद्रा ने एक विज्ञप्ति जारी कर प्राचार्या के आरोपों को खारिज किया। बिंद्रा ने कहा कि 29 जुलाई को 9 यूपी गर्ल्स बटालियन एनसीसी मुरादाबाद के आदेश पर चयन प्रक्रिया पूरी पारदर्शिता से संपन्न हुई थी।
विज्ञापन

इस प्रक्रिया में प्राचार्या भी उपस्थित थीं और 21 छात्राओं का चयन किया गया था। बिंद्रा का आरोप है कि प्राचार्या ने चयनित न हुई छात्राओं से झूठी शिकायतें लिखवाईं। इन्हीं शिकायतों के आधार पर प्राचार्या ने बटालियन मुख्यालय को लिखा।
विज्ञापन
विज्ञापन

एएनओ बिंद्रा के अनुसार, प्राचार्या के बार-बार अनुरोध पर बटालियन ने 13 अगस्त को पुनः नामांकन का पत्र भेजा था। प्राचार्या ने उन्हें समय पर इसकी सूचना नहीं दी। बिंद्रा को इसकी जानकारी 20 अगस्त को एनसीसी की कॉन्फ्रेंस में मिली। उन्होंने आरोप लगाया कि प्राचार्या ने उन पर दबाव बनाने और पद से हटवाने के लिए ये आरोप लगाए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed