{"_id":"6a9875e1d870815a3a00883d","slug":"people-themselves-removed-the-illegal-construction-at-the-religious-site-sambhal-news-c-275-1-smbd1033-139806-2026-09-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sambhal News: लोगों ने खुद हटाया धर्म स्थल पर किया अवैध निर्माण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sambhal News: लोगों ने खुद हटाया धर्म स्थल पर किया अवैध निर्माण
Thu, 03 Sep 2026 12:45 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, संभल
संवाद न्यूज एजेंसी, संभल
Updated Thu, 03 Sep 2026 12:45 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संभल। नखासा थाना क्षेत्र के गांव मन्नीखेड़ा में एक वर्ग विशेष द्वारा धर्म स्थल में नव निर्माण करने की शिकायत अधिकारियों से की गई। इस पर सीओ असमोली अमन सिंह ने मौके पर पहुंचकर जांच की। इस पर लोगों ने खुद ही बिना अनुमति किए निर्माण को हटाना शुरु कर दिया है। अधिकारियों को भरोसा दिया है कि जितना निर्माण हुआ है, उसे तोड़ लेंगे।
गांव मन्नीखेड़ा के हिंदू लोगों ने 31 अगस्त को एसडीएम विकासचंद्र को शिकायती पत्र दिया। इसमें बताया कि गांव में वर्ग विशेष समुदाय के लोगों के द्वारा धर्म स्थल पर नवनिर्माण कराया जा रहा है, जो अवैध है। इस शिकायत के बाद सीओ असमोली अमन सिंह जांच के लिए मन्नीखेड़ा पहुंचे। सीओ ने बताया कि प्रकरण की जांच की गई है। पुरानी मस्जिद बनाई गई है। इसकी छत को पक्का करके बनाया गया। जिसकी अनुमति नहीं ली गई। बिना अनुमति निर्माण अवैध है। हालांकि, लोगों ने खुद ही निर्माण को हटाना शुरु कर दिया। साथ ही, जितना भी निर्माण कार्य किया है, उसे हटाने का आश्वासन दिया है।