{"_id":"6ad28ca75092b7c0680b1c2e","slug":"sambhal-farmer-on-a-bicycle-dies-in-a-road-accident-sambhal-news-c-15-mbd1006-1017782-2026-10-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sambhal News: सड़क हादसे में संभल के साइकिल सवार किसान की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sambhal News: सड़क हादसे में संभल के साइकिल सवार किसान की मौत
Sat, 17 Oct 2026 02:14 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, संभल
संवाद न्यूज एजेंसी, संभल
Updated Sat, 17 Oct 2026 02:14 AM IST
विज्ञापन
सैदनगली(अमरोहा)। संभल-सैदनगली रोड पर शुक्रवार सुबह अज्ञात वाहन की टक्कर से संभल के नखासा थाना क्षेत्र के रामपुर जट निवासी किसान मेवाराम (50) की मौत हो गई। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
मेवाराम साइकिल से सैदनगली जा रहे थे। नहर पार करते समय अज्ञात वाहन ने उनकी साइकिल को टक्कर मार दी, जिससे उनकी मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने कार्रवाई की। मृतक के तीन बेटे और तीन बेटियां हैं। सभी शादीशुदा हैं।
हादसे की खबर मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। उनके पहुंचने पर सड़क पर कुछ देर जाम जैसी स्थिति बनी रही। पुलिस अज्ञात वाहन की पहचान करने में जुटी है। सीओ पंकज कुमार त्यागी ने बताया कि मामले में कानूनी कार्रवाई की जा रही है। संवाद