{"_id":"65084ac1f3d78f35350d9f88","slug":"sambhal-dead-body-seventh-class-student-found-hanging-teacher-and-father-classmate-girl-accused-beating-him-2023-09-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"आत्मघाती कदम: सातवीं के छात्र का शव झोपड़ी में लटका मिला, शिक्षक व सहपाठी लड़की के पिता पर पिटाई का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आत्मघाती कदम: सातवीं के छात्र का शव झोपड़ी में लटका मिला, शिक्षक व सहपाठी लड़की के पिता पर पिटाई का आरोप
Mon, 18 Sep 2023 06:35 PM IST
विमल शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, बबराला (संभल)
अमर उजाला नेटवर्क, बबराला (संभल)
Published by: विमल शर्मा
Updated Mon, 18 Sep 2023 06:35 PM IST
सार
पुलिस ने बताया कि तहरीर के आधार पर कार्रवाई की जाएगी। स्कूल प्रबंधन का कहना है कि छात्रा ने सहपाठी छात्रा को एक लेटर लिखा था। इससे नाराज शिक्षक और छात्रा के परिजनों ने उसकी पिटाई की थी।
विज्ञापन
छात्र का झोपड़ी में लटका शव मिला
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
गुन्नौर क्षेत्र के गांव कैल निवासी कक्षा सात के छात्र दानवीर (14 ) का शव अपनी झोपड़ी में फंदे पर लटका मिला है। वह गांव के ही प्राइवेट स्कूल में पढ़ता था। इस मामले में शिक्षक व साथ में पढ़ने वाली एक छात्रा के पिता पर पिटाई का आरोप है। स्कूल प्रबंधन का आरोप है कि छात्र ने सहपाठी छात्रा के बैग में लेटर रख दिया था।
विज्ञापन
छात्रा ने इसकी शिकायत अपने पिता से की थी। छात्रा के पिता स्कूल में शिकायत लेकर पहुंचे। आरोप है कि छात्रा के पिता ने पिटाई करने के बाद उसे उसकी मां के सुपुर्द कर दिया था। घर जाकर बालक ने आत्मघाती कदम उठा लिया। अभी परिजनों ने पुलिस को तहरीर नहीं दी है।
विज्ञापन