फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   sambhal,chandausi,Three people woke up together, every eye became moist

एक साथ उठे तीन जनाजे, हर आंख हुई नम

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 30 Oct 2022 01:30 AM IST
विज्ञापन
sambhal,chandausi,Three people woke up together, every eye became moist
शुक्रवार को बदायूं के सहसवान में सड़क हादसे में हुई रजपुरा के एक ही परिवार के तीन लोगों की मौत के बाद शनिवार को उनका पोस्टमार्टम कराया गया। दोपहर को पोस्टमार्टम होने के बाद मृतकों के शव घर पहुंचे तो परिवार में चीखपुकार मच गई। यहां मौजूद हर व्यक्ति की आंख नम हो गईं। मगरिब के बाद तीनों को खाक-ए -सुपुर्द कर दिया गया।
विज्ञापन

कस्बा रजपुरा निवासी रेहाना और उसके बेटे सोहेल व बेटी शहनाज की शुक्रवार को बदायूं जनपद के सहसवान इलाके में हादसे के दौरान दर्दनाक मौत हो गई थी। ये सभी लोग बेटे सोहेल की नवविवाहिता पत्नी आयशा को विदा कराकर लौट रहे थे। परिवार के अन्य लोग भी टीयूवी कार में सवार थे। इस दौरान बदायूं-मेरठ नेशनल हाईवे पर ग्राम मचौना के समीप इनकी कार हादसे का शिकार हो गई थी। इस दौरान मां, बेटे औ बेटी तीनों की दर्दनाक मौत हो गई थी।
विज्ञापन

इसके अलावा अन्य लोग भी घायल हुए थे। पुलिस ने शनिवार को तीनों मृतकों का पोस्टमार्टम कराया। दोपहर को पोस्टमार्टम होने के बाद तीनों के शव रजपुरा पहुंचे। यहां पहले से ही परिजन, रिश्तेदार व कस्बे वाले मृतकों के शव पहुंचने का इंतजार कर रहे थे। जैसे ही तीनों के शव गाड़ी से उतारे गए तो चीख पुकार मच गई। महिलाएं और पुरुष सभी की आंखें नम थीं। दर्दनाक हादसे को लेकर ईश्चर से दुहाई देने लगे। किसी तरह परिवार वालों को संभालने का प्रयास किया गया, लेकिन तीन तीन मौतों का गम यूं मानिए सबकी आंखों में साफ झलक रहा था। किसी तरह लोग अपने आप को संभाल पा रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

एक साथ उठा मां, बेटे और बहन का जनाजा, हर आंख हुई नम
रजपुरा/गुन्नौर। परिजनों और ग्रामीणों ने पहले ही मृतकों के दफन क्रिया कराने की तैयारियां कर ली थी। दोपहर तीन बजे करीब मृतकों के शव बदायूं से रजपुरा पहुंचे। यहां घर के बाहर ही गली में तीनों के शव पास-पास रख दिए गए। मगरिब के बाद तीनों के जनाजे रजपुरा के कब्रिस्तान ले जाए गए। यहां तीनों को खाक-ए-सुपुर्द कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed