फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   Sambhal: Canter hits bike, mother and daughter die, Ari Gujaria, chaos in the village

Sambhal: कैंटर ने बाइक में मारी टक्कर, मां-बेटी की मौत, अरी गुजरिया..अरी राजकुमारी कहते बिलखती रही सास शकुंतला

Fri, 29 Aug 2025 11:49 AM IST
विमल शर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, संभल
संवाद न्यूज एजेंसी, संभल Published by: विमल शर्मा Updated Fri, 29 Aug 2025 11:49 AM IST
सार

संभल के बहजोई मार्ग पर कैंटर ने बाइक को पीछे से टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार राजकुमारी और उनकी दो वर्षीय बेटी काजल ने दम तोड़ दिया। पुलिस ने कैंटर कब्जे में लेकर चालक को गिरफ्तार कर लिया और शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। हादसे के बाद परिजन बेसुध हैं। 

विज्ञापन
Sambhal: Canter hits bike, mother and daughter die, Ari Gujaria, chaos in the village
संभल में हादसे के बाद गमगीन परिजन - फोटो : संवाद

विस्तार

बहजोई मार्ग पर सदर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला नाला में कैंटर ने पीछे से बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार राजकुमारी (24) निवासी गांव लखनपुर थाना कैला देवी की मौके पर ही मौत हो गई जबकि उनकी बेटी काजल (2) ने जिला अस्पताल में उपचार के दौरान दम तोड़ दिया।

विज्ञापन


हादसे में राजकुमारी का पति राजकुमार गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें मुरादाबाद रेफर किया गया। पुलिस ने राजकुमारी और काजल के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वहीं कैंटर कब्जे में लेते हुए चालक को पकड़ लिया।
विज्ञापन


हादसा तब हुआ जबकि बीमार काजल की निजी अस्पताल से छुट्टी कराने के बाद राजकुमार पत्नी राजकुमारी, बेटी काजल और मां शकुंतला के साथ बाइक से वापस गांव लखनपुर लौट रहे थे। गांव लखनपुर निवासी करन सिंह ने बताया कि उनके बेटे राजकुमार की बेटी काजल की तबीयत खराब थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


डॉक्टर ने उसे टायफाइड बताया था। संभल के मुरादाबाद मार्ग पर स्थित निजी अस्पताल में इलाज के बाद तीसरे दिन बृहस्पतिवार को छुट्टी कर दी गई। अस्पताल से राजकुमार, पुत्रवधू राजकुमारी, पोती काजल और करन सिंह की पत्नी शकुंतला बाइक से गांव लखनपुर के लिए चले।

इनके पीछे ई रिक्शा से करन सिंह आ रहे थे। जैसे ही बाइक बहजोई मार्ग पर मोहल्ला नाला पर पहुंची तो पीछे से कैंटर ने टक्कर मार दी। हादसे में राजकुमार, राजकुमारी, काजल घायल हो गए। पुलिस घायलों को लेकर जिला अस्पताल आई।

यहां डॉक्टर ने राजकुमारी को मृत घोषित कर दिया जबकि राजकुमार और काजल का उपचार शुरू किया। कुछ ही देर में काजल की भी मौत हो गई। बहू और पोती की मौत से शकुंतला, करन सिंह और अन्य परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल हो गया।

सूचना पर पहुंचे नायब तहसीलदार बबलू कुमार, कोतवाल गजेंद्र सिंह ने जांच पड़ताल की। कोतवाल गजेंद्र सिंह ने बताया कि कैंटर को कब्जे में लेते हुए चालक को पकड़ लिया है। राजकुमारी और काजल के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

अरी गुजरिया, अरी राजकुमारी कहते हुए बिलखती रहीं शकुंतला
जिला अस्पताल में जब डॉक्टर ने राजकुमारी को मृत घोषित किया तो सास शकुंतला बिलखने लगीं। शकुंतला अरी गुजरिया, अरी राजकुमारी कहते हुए विलाप करने लगी। दहाड़े मार रही शकुंतला को करन सिंह संभाल रहे थे लेकिन उनकी आंखों से भी आंसू नहीं थम रहे थे।

माहौल ऐसा रहा कि शकुंतला दो मिनट चुप होने के बाद फिर से विलाप करने लगतीं। इस बीच पता चला कि काजल की भी उपचार के दौरान मौत हो गई। इसके बाद शकुंतला कभी राजकुमारी तो कभी काजल का नाम लेकर बिलख रही थीं।

एक महिला कांस्टेबल ने शकुंतला को पानी भी पिलाया। एक मिनट चुप रहने पर शकुंतला बेटा मेरी राजकुमारी पुकारते हुए बिलखने लगीं। शकुंतला के विलाप को देखकर मौजूद लोगों की आंखों भी नम हो गईं। ऐसा माहौल काफी देर तक बना रहा।

राजकुमार की पहली पत्नी की भी हो गई थी मौत
करन सिंह ने बताया कि करीब छह साल पहले राजकुमार की शादी गांव मानपुर की सुमन के साथ हुई थी। उसने बेटे को जन्म दिया। कुछ समय बाद बेटे की तबीयत खराब हो गई तो इलाज कराया लेकिन वह नहीं बच सका। इसी टेंशन की वजह से सुमन की भी मौत हो गई।

इसके बाद ही राजकुमार की गुन्नौर क्षेत्र के गांव कनुहा नगला की राजकुमारी से दूसरी शादी कराई गई थी। अब हादसे में राजकुमारी के साथ-साथ उसकी बेटी काजल की भी मौत हो गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed