फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   Sambhal: Bike rider dies due collision with truck Gunnaur, youth injured due trolley overturning Bahjoi dies

Sambhal: गुन्नौर में ट्रक की टक्कर से बाइक सवार की मौत, बहजोई में ट्रॉली पलटने से घायल युवक ने दम तोड़ा

Tue, 05 Dec 2023 01:31 PM IST
विमल शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, संभल
अमर उजाला नेटवर्क, संभल Published by: विमल शर्मा Updated Tue, 05 Dec 2023 01:31 PM IST
सार

पत्नी की दवा लाने अलीगढ़ जा रहे किसान की बाइक को हाईवे पर ट्रक ने टक्कर मार दी। इसमें उसकी मौके पर ही मौत हो गई। दूसरी तरफ बहजोई में टैक्टर-ट्रॉली पलटने से किसान की जान चली गई। पुलिस ने दोनों मामलों में कानूनी कार्रवाई की है।

विज्ञापन
Sambhal: Bike rider dies due collision with truck Gunnaur, youth injured due trolley overturning Bahjoi dies
सड़क हादसा (सांकेतिक फोटो) - फोटो : ANI

विस्तार

गुन्नौर में मुरादाबाद-आगरा हाईवे पर बबराला के निकट ट्रक ने बाइक सवार को टक्कर मार दी। इसमें रजपुरा के गांव तुमरिया शाहपुर निवासी किसान महेश (45) की मौत हो गई। आरोपी चालक ट्रक छोड़कर फरार हो गया। थाना रजपुरा के गांव तुमरिया शाहपुर निवासी महेश किसान थे। वह मंगलवार की सुबह पत्नी की दवा लेने के लिए अलीगढ़ जा रहे थे।

विज्ञापन


आगरा-मुरादाबाद हाईवे पर सुबह करीब सवा आठ बजे गुन्नौर बबराला के बीच ट्रक ने टक्कर मार दी। इसमें वह गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें उपचार के लिए सीएचसी गुन्नौर में भर्ती कराया। इसके बाद दिक्कत होने पर अलीगढ़ रेफर कर दिया। अलीगढ़ में उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई। हादसे के बाद आरोपी चालक ट्रक छोड़कर मौके से फरार हो गया।
विज्ञापन


सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और ट्रक को कब्जे में ले लिया। उनके दो बेटे व एक बेटी है। पत्नी विमलेश पूर्व ग्राम प्रधान थी। महेश की मौत से  पत्नी, वृद्ध मां शीला व बच्चों का रो रोकर बुरा हाल है। गुन्नौर कोतवाली प्रभारी निरीक्षक अतर सिंह ने बताया कि बबराला रोड पर पेट्रोल पंप के पास हादसे में व्यक्ति की मौत हो गई। आरोपी चालक फरार है। ट्रक को मौके से पकड़ लिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

खाद भरी ट्रैक्टर ट्रॉली के नीचे दबकर युवक की मौत

बहजोई में खाद भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली के नीचे दबकर चालक धर्मपाल उर्फ पोपली (32) पुत्र कल्यान निवासी गांव अर्जुनपुर जूना की मौत हो गई। घटना के बाद परिजन व ग्रामीण मौके पर एकत्र हो गए। ग्रामीणों के मुताबिक धर्मपाल ट्रैक्टर ट्रॉली में खाद भरकर खेत में ले जा रहा था। खेत गीला होने के कारण ट्रॉली पलट गई। इसके नीचे धर्मपाल के आने से मौत हो गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed